scriptडीआरडीई वैज्ञानिकों से आज मिलेंगे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह | Central Defense Minister Rajnath Singh will meet DRDE scientists today | Patrika News

डीआरडीई वैज्ञानिकों से आज मिलेंगे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

locationग्वालियरPublished: Sep 20, 2019 01:06:42 am

Submitted by:

prashant sharma

आज ग्वालियर में जाएंगे
9 जगहों पर रोका जाएगा यातायात

डीआरडीई वैज्ञानिकों से आज मिलेंगे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

डीआरडीई वैज्ञानिकों से आज मिलेंगे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

ग्वालियर। केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को करीब 3 घंटे 45 मिनट के प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं। इस दौरान वे डीआरडीई जाएंगे, वहां करीब 1 घंटा 45 मिनट डीआरडीई में रुकेंगे और यहां हुए नए अनुसंधानों के बारे में जानकारी लेंगे। रक्षामंत्री सिंह केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह के आर्यनगर निवास पर जाएंगे और उनकी मां के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। रक्षामंत्री के ग्वालियर प्रवास को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं।
एयरफोर्स स्टेशन से डीआरडीई और आर्यनगर, मुरार जाने के लिए इस रूट जब रक्षामंत्री का काफिला गुजरेगा तो 9 जगहों पर यातयात को रोका जाएगा। उधर डीआरडीई में इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। यहां रक्षामंत्री डीआरडीई के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे पिछले दिनों में रक्षाअनुंसधान इकाइ ने रक्षा के क्षेत्र में जो नए अविष्कार किए हैं उनकी जानकारी लेंगे।
रक्षामंत्री का ग्वालियर प्रवास
9:30 बजे दिल्ली पालम हवाई अड्डे से रवाना होंगे।
10:30 बजे करीब ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर आएंगे।
10:40 बजे करीब डीआरडीई के लिए रवाना होंगे।
11:00 बजे करीब डीआरडीइ पहुंचेंगे
12:25 बजे डीआरडीई से आर्यनगर के लिए रवाना होंगे
12:40 बजे आर्यनगर में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंचेंगे
1:10 बजे एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होंगे
1:25 बजे दिल्ली के रवाना होंगे।
यहां रुकेगा यातायात
रक्षामंत्री एयरफोर्स स्टेशन से डीआरडीइ के लिए रवाना होंगे तो भिण्ड रोड से आने वाला ट्रैफिक एयरफोर्स स्टेशन गेट से पहले ही रोका जाएगा, इसी तरह दीनदयालनगर, पानी की टंकी तिराहा, गोले का मंदिर चौराहा, महाराजागेट, सूर्यनमस्कार तिराहा, आकाशवाणी तिराहा, मानसिंह तिराहा पर यातायात रोका जाएगा जितना समय काफिले को निकलने में लगेगा। इसी तरह डीआरडीई से रक्षामंत्री आर्य नगर जाएंगे तो मानसिंह तिराहा, थाटीपुर चौराहा और शहीद गेट पर यातायात रोका जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो