scriptकिराना कारोबारी की पत्नी से चेन लूटी | Chain robbed from grocery businessman's wife | Patrika News

किराना कारोबारी की पत्नी से चेन लूटी

locationग्वालियरPublished: Oct 24, 2020 12:26:28 am

Submitted by:

Puneet Shriwastav

झपटमारों को पकडने दौंडी गिरकर घायल बाइक पर बैठकर भाग गए दोनों लुटेरे

fell and injured to catch the snatchers

Both the robbers fled on a bike

ग्वालियर। झपटमार पिछले कुछ दिनों से लगातार महिलाओं को टारगेट कर रहे हैं। बाइक सवार दो लुटेरों ने गुढागुढी का नाका पर दिन दहाडे किराना कारोबारी की पत्नी से सोने की चेन लूट ली।

बीच सडक पर लूट कर भाग रहे बदमाशों को पकडने के लिए उन्होंने शोर भी मचाया। लेकिन लोग मदद के लिए आगे नहीं आए। महिला ने खुद दौड लगाकर उन्हें पकडने की कोशिश भी की, लेकिन गिर पडीं। उनकी चेन लेकर दोनों बदमाश नाके की तरफ भाग गए।
वैष्णोविहार में रहने वाली गीता पत्नी श्यामवीर सिंह चौहान ने बताया बाइक सवार झपटमारों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। दोनों बदमाशों ने उन्हें टारगेट शाम करीब 6.30 बजे घर के रास्ते पर किया। उस वक्त वह गुढा सब्जी मंडी से खरीदारी कर लौट रही थी।
तब दो बदमाश पीछा करते हुए आए।उनमें एक बाइक लेकर सडक पर दूर खडा हो गया। दूसरा पैदल उनके पीछे आया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद उसने गले में हाथ डाला। अचानक हरकत से वह घबरा गई। मुडकर देखा तो बदमाश ने झटके से गल
े से सोने की चेन खींच कर तोडीकर दौड लगा दी। पुलिस ने गीता की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज किया है। जहां वारदात हुई है वहां सीसीटीवी से लुटेरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
मदद के लिए आवाज लगाई, गिर पडीं
गीता चौहान ने बताया कि बदमाश चेन खींचकर भागा तो उन्होंने उसे पकडने के लिए शोर मचाया। जोर से चिल्लाई, लेकिन सडक पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
कोई मदद के लिए नहीं आया। फिर बदमाश को पकडने के लिए उन्होंने दौड लगाई। लेकिन हडबडी में गिर पडीं। इससे चोटिल हो गईं। चेन लेकर भागा बदमाश दूर खडे साथी के पास पहुंचकर बाइक पर बैठ गया। फिर दोनों गुढा नाके की तरफ भाग गए।
मुंह पर साफी बांधे थे बदमाश
गीता ने पुलिस को बताया कि चेन झपटकर भागा बदमाश मुंह पर साफी ओढे था इसलिए उसकी शक्ल नहीं देख पाईं। उसने जींस की पेंट और शर्ट पहन रखी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो