scriptइलेक्ट्रिक बस के लिए चंडीगढ़ की कंपनी को मिला टेंडर | Chandigarh's company got tender for electric bus | Patrika News

इलेक्ट्रिक बस के लिए चंडीगढ़ की कंपनी को मिला टेंडर

locationग्वालियरPublished: Jan 17, 2020 10:25:35 pm

Submitted by:

Vikash Tripathi

शहर में इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने के लिए बुलाए गए टेंडर खोल दिए हैं जिसमें चंडीगढ़ की कंपनी का टेंडर खुला है। टेंडर के लिए एकमात्र कंपनी ने ही पार्टिसिपेट किया था। अभी कंपनी को टेंडर अवार्ड नहीं किया गया है। स्मार्ट सिटी ने टेंडर के लिए राज्य शासन से अनुमति मांगी है, इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। शहर में ४० बसें चलाई जाना हैं।

Government to induct 140 electric buses to check air pollution in Delhi

Government to induct 140 electric buses to check air pollution in Delhi


शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए दो बार टेंडर बुलाए गए लेकिन किसी भी वेंडर ने रुचि नहीं दिखाई। जिसके चलते तीसरी बार टेंडर बुलाए गए लेकिन इसमें भी सिर्फ एक ही टेंडर आया। यह टेंडर चड़ीगढ़ की कंपनी ने डाला है। विगत दिवस टेंडर खोल दिया गया है लेकिन सिर्फ एक ही टेंडर होने से अब अधिकारी इसके लिए राज्य शासन से राय ले रहे हैं। शहर में40 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाना हैं। कंपनी को टेंडर अवार्ड होने के बाद बसों की खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शुरूआत में ५ बसें चलाई जाएंगी इसके बाद धीरे धीरे बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। जिस कंपनी को टेंडर मिला है वह दिल्ली मेट्रो में कार्य कर रही है।

केन्द्र देगा सब्सिडी
इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार ने शहरों में इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत शहर को 40 बसों की स्वीकृति मिली थी। केन्द्र सरकार वेंडर को इसके लिए ५० प्रतिशत की सब्सिडी देगा। शहर में मुख्य मार्गों पर यह बसें न चलाकर बाहरी क्षेत्रों में चलाई जाएंगी। जिसमें आसपास के क्षेत्रों को भी जोड़ा जाएगा।

सिटी बसें अभी तक नहीं आ पाईं
शहर में स्मार्ट सिटी द्वारा भले ही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है लेकिन करीब २ साल पहले जो सिटी बसें शुरू की गईं, अभी तक उनकी संख्या पूरी नहीं हो सकी है। टेंडर के अनुसार शहर में १६ और बाहरी क्षेत्र में १६ बसें चलाई जाना थीं। लेकिन अभी तक सिर्फ १४ बसें ही चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारी वेंडर पर कोई कार्रवाई नहीं कर सके हैं।
इलेक्ट्रिक बस के लिए एक टेंडर आया था जो खुल गया है। अब इसको लेकर राज्य शासन से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा और बसों की शुरूआत भी जल्द हो जाएगी।
महीप तेजस्वी, सीईओ स्मार्ट सिटी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो