script

बारात में चलाए पटाखे उठा लाए बच्चे, आग में पटका देसी बम 5 जख्मी

locationग्वालियरPublished: Nov 29, 2021 02:21:01 am

Submitted by:

Puneet Shriwastav

बारूद से बच्चे की आंख और हाथ का पंजा उड़ापटाखे चलाने वालों की लापरवाही से घटना हुई

Gunpowder blew the child's eye and hand paw

बारात में चलाए पटाखे उठा लाए बच्चे, आग में पटका देसी बम 5 जख्मी

ग्वालियर। बारात में चलाई आतिशबाजी को बीन कर उसे दोबारा जलाने की कोशिश में 5 बच्चे जख्मी हो गए। घटना रविवार दोपहर को कुंअरपुर गांव में हुई। बच्चों ने जो पटाखे समेटे थे उनमें एक बिना चला भी था। विस्फोट उसमें ही हुआ। पांचो बच्चे आग के बाजू में खड़े थे तो चपेट में आ गए। इनमें एक की आंख और हाथ का पंजा उड़ गया। बारूद और गिट्टी पेट में धंसने से दूसरे लडक़े की हालत भी गंभीर है। तीन को इलाज के बाद घर भेज दिया है।
दहल गया गांव
रवि खां निवासी कुंअरपुर ने बताया शनिवार को पड़ोसी गांव में सुल्लू खां के बेटे समीर और इसी गांव में रहने वाले नंबर खां की लडक़ी की शादी थी। रात को समीर की बारात निकली थी। उसमें जमकर आतिशबाजी हुई थी। उसमें ही एक धमाका चले बिना रह गया। आतिशबाजी करने वालों ने उसे बेदम समझ कर वहीं छोड़ दिया। रविवार दोपहर को वह बच्चों ने उसी पटाखे को चला हुआ समझ कर आग में डाल दिया। जिस वक्त हादसा हुआ वह मौके से करीब 500 दूर खेत में थे। धमाका जोर का था ऐसा लगा पूरा गांव हिल गया। एकाएक समझ में नहीं आया कि क्या हुआ। गांव के रास्ते पर नजर पड़ी तो वहां पांचो बच्चे जख्मी पड़े तड़प रहे थे। भागकर वहां पहुंचे। बच्चों को उठाया। इनमें रिजवान की आंख और हाथ का पंजा उड़ गया था। वह बेहोश था। बाजू में फरहान पड़ा था बारूद और गिट्टी उसके पेट में धंसने से आंत बाहर निकल आई थी। इनके अलावा संजना, अयान और आहिल भी जख्मी थे। धमाका सुनकर गांव वाले भी आ गए। जख्मी बच्चों को उठाकर इलाज के लिए लाए।
यह हुए घायल, इनकी हालत गंभीर
रिजवान 8 पुत्र अफसर खां , फरहान 11 पुत्र हीरा खान, संजना 12 पुत्री सम्मू , आहिल 4 पुत्र सम्मू और अयान ६ पुत्र करूआ हैं। इनमें फरहान, संजना और आहिल को इलाज के बाद घर भेज दिया है। जबकि रिजवान और फरहान की हालत गंभीर है। फरहान के परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए हैं। रिजवान जेएएच के ट््रामा सेंटर में भर्ती है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
क्राइम ट््िरगर- बारात में इतने घातक पटाखे नहीं चलाए जाने चाहिए। इसके अलावा पटाखे चलाने वाले नजर रखते कि कौन पटाखा मिस फायर हुआ है तो हादसा नहीं होता।
दूल्हे, सहित पिता पर केस
बारात में चलाई आतिशबाजी से हादसा हुआ है। इसमें बारातियों की लापरवाही रही है। घटना में पांच बच्चे जख्मी हुए हैं। हादसे के लिए दूल्हे और उसके पिता को दोषी माना गया है। दोनों केस दर्ज किया है।
प्रशांत यादव महाराजपुरा टीआई

ट्रेंडिंग वीडियो