scriptVIDEO : ग्वालियर में मिला चायनीज युवक, कोरोना का सर्वे करते हुए खुलासा | chinese man found in gwalior working for ecogreen | Patrika News

VIDEO : ग्वालियर में मिला चायनीज युवक, कोरोना का सर्वे करते हुए खुलासा

locationग्वालियरPublished: Apr 04, 2020 03:43:40 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

chinese man found in gwalior working for ecogreen : युवक काफी समय से ग्वालियर में रह रहा है। चीन के युवक की जानकारी मिलते ही पूरे प्रशासन में हडक़ंप मच गया है।

chinese man found in gwalior working for ecogreen

chinese man found in gwalior working for ecogreen

ग्वालियर . शहर के शारदा बिहार इलाके में एक घर में चीन का युवक मिला है। इस युवक का पता चेतकपुरी इलाके में मिले सबसे पहले कोरोना मरीज अभिषेक मिश्रा के बाद वहां हो रहे सर्वे के दौरान मिला है। युवक काफी समय से ग्वालियर में रह रहा है। चीन के युवक की जानकारी मिलते ही पूरे प्रशासन में हडक़ंप मच गया है। शारदा बिहार के जिस मकान में यह युवक रह रहा है वहां पर मेडिकल टीम, पुलिस व प्रशासन की टीम पहुच रही है। युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई गई है। बताया जा रहा है चाइनीज युवक स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के लिए शहर मे कचरा प्रबंधन का काम कर रही कंपनी ईकोग्रीन का काम देखता है क्योंकि भारत की ईको ग्रीन कंपनी व चाइना की एचजेजे कंपनी का बांड है उसी कंपनी का कर्मचारी चीनी युवक यहां पर मौजूद है।

शारदा विहार में मिला चायनीज 14 नवंबर से है ग्वालियर में

शारदा विहार के एक मकान में ईको ग्रीन ने अपना गेस्ट हाउस बना लिया है। इस मकान ने चार लोग रहते है। जिसमें से एक चाइनीज और तीन इंडिया के ही है। यह चाइनीज ईको ग्रीन कंपनी का फाइनेस का काम देखता है। चेतकपुरी में अभिषेक मिश्रा के पॉजीटिव निकलने के बाद से तीन किलोमीटर के दायरे में कलेक्टर के निर्देश पर इन दिनों सर्वे किया जा रहा है। उसी के तहत आज शारदा विहार में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और पटवारी की टीम पहुंची थी। लेकिन जब मकान पर तैनात चौकीदार ने गेट नहीं खोला तो इसकी सूचना कर्मचरियों ने नगर निगम के वार्ड ऑफीसर को दी। इसके बाद वार्ड पर 8-8घंटे की ड्यूटी पर तैनात एक एसआई और पुलिस की पार्टी को उस मकान में भेजा गया । इसके बाद मकान का ताला खुलवाया गया। जिसमें ईको ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों से बात की तो मालूम पड़ा कि चायनीज 14 नंवबर को ग्वालियर आ गया था। उसके बाद से वह किसी दूसरे शहर में भी नहीं गया है। वार्ड ऑफिसर और अन्य टीम ने चायनीज का पासपोर्ट भी चेक कर लिया है।

टीम जांच के लिए पहुचेगी

इको ग्रीन कंपनी को वित्तीय सपोर्ट चीन की कंपनी जिन जियांग कर रही है। शहर में ऑब्जरवेशन के लिए चीन से करीब 5 महीने पहले सेन चाओ शहर आये थे। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम आज शारदा विहार स्थित गेस्ट हाउस जहां वह रुके थे वहां पहुची और पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार टीम 5 बजे उनकी जांच के लिए पहुचेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो