ग्वालियर

बड़ी खबर : कलेक्टर ने आर्मीमेन को मारा चांटा,मचा बवाल,देखें वीडियो

अस्थाई अतिक्रमण हटाते समय नाश्ता कर रहा था आर्मीमेन

ग्वालियरFeb 09, 2018 / 06:15 pm

monu sahu

ग्वालियर/मुरैना। अस्थायी अतिक्रमण हटाते समय कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने आर्मी के जवान को चांटा मार दिया। चांटा मारने से जवान उखड़ गया। उसने हंगामा करते हुए पूछा मैं आर्मी में हूं,मेरी गलती क्या है, जिससे चांटा मारा गया। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उसे वहां दूर कर दिया। अर्मी का जवान बैरियर पर चित्रकूट मिष्ठान भंडार पर नाश्ता कर रहा था,तभी अस्थायी अतिक्रमण हटवाते हुए कलेक्टर लाक्षाकार,पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह पूरे अमले के साथ वहां पहुंचे और सभी को एक साइड को होने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर: भारत में मिला तेल का भण्डार,सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम!



यह भी वहां नाश्ता कर रहा था,तब कलेक्टर ने कहा कि साइड को हो जाओ,तब आर्मी के जवान नारायण सिंह सिकरवार ने कहा कि मैं क्यों हटू, इसी बात पर कलेक्टर गर्मी खा गए और उन्होंने आर्मी के जवान को चांटा जड़ दिया।
यह भी पढ़ें

मौत बनकर सड़क पर दौड़ रेत से भरा ट्रक, कमजोर दिल वाले न देंखे ये वीडियो



उसके बाद कलेक्टर के गनर व अन्य पुलिस अधिकारी आ गए और आर्मीमेन को धकिया कर पीछे कर दिया। हालांकि काफी देर तक आर्मी मेंन यही कहता रहा कि आखिर मेरी गलती क्या थी, इसलिए चांटा मारा है। बाद में पुलिस अधिकारियों ने धकिया कर उसको काफी दूर कर दिया।
यह भी पढ़ें

वेलेंटाइन डे से पहले युवक ने पत्नी को दी ऐसी सजा,लाइफ में कभी नहीं भूल पाएगा वो पल

 

खेत में पानी दे रहे युवक को लगा करंट
करैरा थानांतर्गत ग्राम जुझाई में एक युवक को करंट लग गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सुंदर पुत्र वीरसिंह गुरुवार की दोपहर अपने खेत पर फसल में पानी देने के लिए मोटर के तार लगा रहा था। तार लगाते समय उसे करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.