scriptआठ महीने से एक ही रूट पर दौड़ रहीं सिटी बस | City bus running on the same route for eight months | Patrika News

आठ महीने से एक ही रूट पर दौड़ रहीं सिटी बस

locationग्वालियरPublished: May 02, 2019 01:32:30 am

शहर में चार रूट पर चलना हैं 16 बसें अधिकारी आचार संहिता के बाद नई बसें आने का कर रहे दावा

City bus

आठ महीने से एक ही रूट पर दौड़ रहीं सिटी बस

ग्वालियर. शहर में स्मार्ट सिटी बस सेवा शुरू हुए 8 महीने हो चुके हैं लेकिन एक ही रूट पर इनका संचालन हो रहा है जबकि शहर के 4 रूट पर 16 बसें संचालित करना थीं। नगर निगम ने शहर में नए स्टॉप तो बना दिए लेकिन इन रूटों पर सिटी बसें नहीं चल रही हैं और जहां बस चल रही हैं उन जगहों पर अभी स्टॉप ही नहीं बन पाए हैं। ऐसे में यह बसें कहीं भी रुकती हैं और सवारियां भरने लगती हैं।
शहर में जहरीला धुंआ छोड़ते सडक़ों पर दौड़ रहे पुराने टेंपो से छुटकारा दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी बस सेवा की शुरुआत की गई थी। सितंबर 2018 में दो बसों का संचालन शुरू हुआ तब से लेकर फरवरी तक यही दो बसें दौड़ती रहीं। इसके बाद एक बस और आई और वर्तमान में इंदरगंज से डीडीनगर रूट पर 3 बसें चल रही हैं जबकि शहर में 4 रूट पर बसें चलाना हैं। इसके बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और ठेकेदार नई बसें नहीं मंगा रहा है। जिसके कारण शहर के जो बाकी के रूट हैं वह खाली हैं। वहीं निगम द्वारा शहर में 120 जगह पर बस स्टॉप बनाने के लिए पीपी मोड में टेंडर किए गए थे। जिसमें से 65 से अधिक स्टॉप बनकर तैयार हो गए लेकिन जहां यह स्टॉप बने हैं वहां पर अभी बसें चल नहीं रही हैं जिसके चलते इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
इन रूटों पर चलना हैं बसें
शहर में सिटी बस के लिए चार रूट निर्धारित किए गए हैं। जिसमें 1. इंदरगंज से डीडी नगर, 2. ट्रिपल आईटीएम से कलेक्ट्रेट गोला का मंदिर से स्टेशन, 3. एयरपोर्ट से गुड़ी गुढ़ा नाका, 4. ट्रिपल आईटीएम से नदी गेट बिरला नगर से हजीरा व पड़ाव होते हुए शामिल हैं। जिसमें से फिलहाल डीडी नगर से इंदरगंज रूट पर 3 बसें चल रही हैं।
इनका कहना
आचार संहिता के चलते नई बसें नहीं आ पा रही हैं। जून में 6 नई बसें सिटी के लिए आएंगी। बाकी बसें भी जल्द आएंगी और सभी रूट पर बसें चलना शुरू हो जाएंगी।
अंकित शर्मा, ईई स्मार्ट सिटी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो