scriptलॉकडाउन से पहले शहर के बाजारों में दिन भर लगता रहा जाम, घबराहट में की खरीदारी | City markets jammed all day before lockdown, shopping in panic | Patrika News

लॉकडाउन से पहले शहर के बाजारों में दिन भर लगता रहा जाम, घबराहट में की खरीदारी

locationग्वालियरPublished: Apr 10, 2021 12:27:31 am

Submitted by:

Narendra Kuiya

– बाजारों में सुबह से राशन की खरीदारी का दिखा दौर, सब्जी मंडियों में भी लगी भीड़

लॉकडाउन से पहले शहर के बाजारों में दिन भर लगता रहा जाम, घबराहट में की खरीदारी

लॉकडाउन से पहले शहर के बाजारों में दिन भर लगता रहा जाम, घबराहट में की खरीदारी

ग्वालियर. जिला प्रशासन की ओर से घोषित किए गए 60 घंटे के लॉकडाउन से पूर्व शुक्रवार को दिन भर शहर के सभी बाजारों में जाम के हालात बनते रहे। हर जगह लोगों की भीड़ और वाहनों ने कई बार जाम की स्थिति बनाई। सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने घबराहट में खरीदारी की। जरूरी वस्तुओं के साथ राशन की खरीदी एकाएक बढ़ गई। अचानक बढ़ी ग्राहकी ने दुकानदारों को भी परेशान कर दिया। आलम यह था कि शहर की सब्जी मंडियों में दोपहर के समय भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद थी। शाम के समय किराना दुकानों पर आटा, शक्कर, दाल, चावल और तेल में खरीदारी दिखाई दी। कई लोगों ने दस से पंद्रह दिन का राशन एकत्रित कर लिया। कुछ जगहों पर शाम 6.30 बजे तक भी दुकानें खुली देखी गईं।

लक्ष्मीगंज मंडी भी पहुंचे खरीदार
आमतौर पर शहरवासी शहर में बनी फुटकर सब्जी मंडियों से ही खरीदारी करते हैं। पर शुक्रवार को लोग अधिक सब्जी खरीदने के चक्कर में लक्ष्मीगंज स्थित थोक सब्जी मंडी भी पहुंच गए। यहां मंडी कमेटी की ओर से शनिवार और रविवार को मंडी के बंद रहने का अनाउंस भी कराया गया।
राशन स्टॉक करने लग गए लोग
60 घंटे का लॉकडाउन लगने की घोषणा के बाद से ही शहरवासी राशन स्टॉक करना शुरू कर दिया था। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी किराना की दुकानों पर खासी भीड़ देखी गई। इसके साथ ही लोगों को आगे और लॉकडाउन लगने की उम्मीद दिख रही है। दाल बाजार व्यापार समिति के अध्यक्ष गोकुल बंसल ने बताया कि दोनों दिन बाजार में खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ आई है। जो दुकानदार चार से पांच कट्टे लेते थे, वे दस से पंद्रह कट्टे लेकर गए है। दुकानदारों के साथ ही आमजन भी किराना खरीदने दाल बाजार पहुंचे। खेरिज किराना व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल ने बताया कि शाम तक खरीदारों की भीड़ रही। लंबे लॉकडाउन के डर से लोगों ने खरीदारी की है। इसके साथ ही नवरात्र के लिए पूजा का सामान सहित शक्कर, मैदा और मसाले की अधिक बिक्री हुई है।
सहालग की मांग के चलते हो रहा
गुरुवार और शुक्रवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की है। आने वाले दिनों में सहालग की मांग के चलते भी ऐसा हो रहा है। शासन-प्रशासन को दो दिन के लॉकडाउन की जगह एक ही दिन रविवार का लॉकडाउन रखना चाहिए।
– विजय जाजू, मानसेवी सचिव, दि ग्वालियर होलसेल क्लॉथ मर्केन्टाइल ऐसोसिएशन नया बाजार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो