scriptमहात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़, सीएम ने ट्वीट कर कहा कार्रवाई करें | cm kamal nath tweet in broke mahatma gandhi statue | Patrika News

महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़, सीएम ने ट्वीट कर कहा कार्रवाई करें

locationग्वालियरPublished: Jul 23, 2019 08:24:29 pm

Submitted by:

monu sahu

घाटीगांव सर्किल के आरोन थाना क्षेत्र के पाटई गांव का मामला, गांव में सूचना मिलते ही भारी संख्या में पहुंची पुलिस

cm kamal nath tweet in broke mahatma gandhi statue

नगरपालिका अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत के बूते नागदा का नाम फिर प्रदेशस्तर पर चमका है। यह उपलब्धि द्वारा चलाए गए शहर सरकार आपके द्वारा अभियान में अच्छे काम करने पर मिली है।,नगरपालिका अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत के बूते नागदा का नाम फिर प्रदेशस्तर पर चमका है। यह उपलब्धि द्वारा चलाए गए शहर सरकार आपके द्वारा अभियान में अच्छे काम करने पर मिली है।,महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़, सीएम ने ट्वीट कर कहा कार्रवाई करें

ग्वालियर। आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम पाटई में सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब शाासकीय मिडिल स्कूल परिसर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का किसी असमाजिक तत्व ने नुकसान पहुंचा दिया। घटना पता चलने पर पुलिस,शिक्षा विभाग के अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। सरपंच को बुलाकर सबसे पहले सिर को जुड़वाकर प्रतिमा पर लगवाकर कपड़े से ढंकवाया। सिर किसने तोड़ा आरोन पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोन थाने में अज्ञात पर एफआइआर दर्ज कर ली है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीटर पर ट्वीट कर प्रशासन से तत्काल दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिमा को दोबारा लगाने के भी आदेश दिए।
इसे भी पढ़ें : अवैध नाव संचालन को लेकर वन विभाग की टीम पर फायरिंग, अधिकारियों में हडक़ंप

पुलिस के मुताबिक आरोन के पाटई गांव में मिडिल स्कूल में कई साल पुरानी महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। ग्राम पाटई स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे शिक्षक स्कूल पहुंचे तो देखा प्रतिमा का सिर टूटा पड़ा है। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को खबर दी। फिर पुलिस और गांव के सरपंच को भी बताया। सिर टूटे जाने की खबर पूरे गांव में फैल गई। गांव के लोग भी वहां जुट गए। आरोन थाना प्रभारी बलराम माझी भी वहां पहुंच गए। कु छ लोगों से पूछताछ की तो किसी ने कुछ नहीं बताया। लेकिन कुछ लोगों का कहना था रात के समय परिसर में कुछ असमाजिक तत्व नशा करने के लिए जुटते हैं हो सकता है यह उन्हीं का काम हो। फिलहाल पुलिस उस असमाजिक तत्व का पता करने में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : चार महीने बाद होनी थी सतनाम की शादी, उससे पहले उठी अर्थी


सीएम ने कहा घटना बर्दाश्त नहीं होगी
सीएम कमलनाथ ने अपने इस मामले पर ट्वीट कर कहा कि पाटई गांव में स्कूल में गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन को तत्काल दाषियों का पता लगाकर,उन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रतिमा को दोबारा ससम्मान लगाने के भी निर्देश दिए। इस तरह की घटनाएं प्रदेश में कही भी बर्दाश्त नही की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : रहस्यमयी है भरका महादेव का मंदिर, चन्द्रशेखर आजाद ने यहां की थी पूजा, जानिए

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1153623973709541376?ref_src=twsrc%5Etfw
cm kamal nath tweet
12 साल पहले भी टूटा था सिर
महात्मा गांधी की प्रतिमा सन् 1970 में स्कूल परिसर में लगी थी। पुलिस का कहना है गांव वालों ने बताया कि प्रतिमा से सिर टूटने का यह पहला मामला नहीं है। करीब 12 साल पहले भी प्रतिमा का सिर टूटा था। तब भी गांव वालों ने किसी तरह जोडकऱ सिर को प्रतिमा में फिट कर दिया था। इस बार भी उसी जगह से प्रतिमा का सिर टूटा है।
इसे भी पढ़ें : महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद कभी बने ड्रायवर तो कभी बने मंदिर के पुजारी, ऐसे यहां काटे थे दिन

cm kamal nath tweet
अज्ञात पर एफआइआर दर्ज
एएसपी देहात सुरेन्द्र सिंह गौर ने बताया कि किसी असमाजिक तत्व की हरकत हो सकती है। पंचायत सचिव चन्द्रभान सिंह तोमर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया हे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नई प्रतिमा का प्रस्ताव भेजने को कहा
बीआरसीसी शिक्षा विभाग अनूप शर्मा ने बताया कि मैं मौके पर गया था। यह किसी असमाजिक तत्व की हरकत है। फिलहाल सिर जुड़वा कर प्रतिमा पर लगवा दिया है। पुलिस को भी खबर कर दी गई है। सरपंच से जनपद सीईओ को नई मूर्ति का प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो