scriptशीतलहर से कांपा ग्वालियर, ठंड ने 16 साल का तोड़ा रिकॉर्ड | Cold wave trembles Gwalior, cold breaks 16-year record | Patrika News

शीतलहर से कांपा ग्वालियर, ठंड ने 16 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

locationग्वालियरPublished: Dec 05, 2019 01:03:56 am

शहर में दो दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ठिठुरन बढ़ गई है और लोगों को कंपकंपी का अहसास हो रहा है। मंगलवार को एक साथ 5.4 डिग्री तापमान गिरकर 6.8 डिग्री पर पहुंच गया था, इसके बाद बुधवार को एक डिग्री और गिरकर 5.8 पर आ गया। 4 दिसंबर को इतना कम तापमान 16 साल में पहली बार दर्ज किया गया है।

could

शीतलहर से कांपा ग्वालियर, ठंड ने 16 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

ग्वालियर. शहर में दो दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ठिठुरन बढ़ गई है और लोगों को कंपकंपी का अहसास हो रहा है। मंगलवार को एक साथ 5.4 डिग्री तापमान गिरकर 6.8 डिग्री पर पहुंच गया था, इसके बाद बुधवार को एक डिग्री और गिरकर 5.8 पर आ गया। 4 दिसंबर को इतना कम तापमान 16 साल में पहली बार दर्ज किया गया है।
सर्द हवाओं के कारण रात के साथ दिन में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को सुबह हल्का कोहरा छाने से लोगों को ठिठुरन का अहसास होता रहा, लेकिन सुबह 7 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। इसके बाद धूप निकली, लेकिन धूप में भी अधिक तेजी नहीं थी। दिनभर हवाएं चलती रहीं। शाम होने के बाद ठंड फिर बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। शहर में कई जगह लोग आग जलाकर तापते हुए देखे गए।

स्कूल जाने वाले बच्चे अधिक परेशान
ठंड बढऩे से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। क्योंकि वाहन में जाते समय सर्द हवा लगती है, इसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ रहा है। कई बच्चे सर्दी जुकाम से पीडि़त हो रहे हैं।

ऐसे रही पारे की चाल
– रात 11.30- 10.6
– रात 2.30- 9.0
– सुबह 5.30- 8.0
– सुबह 8.30- 10.4

16 साल में 4 दिसंबर को न्यूनतम तापमान
– 2004- 11.8
– 2005- 7.1
– 2006- 13.2
– 2007- 10.4
– 2008- 11.7
– 2009- 9.5
-2010- 8.2
– 2011- 12.8
– 2012- 8.2
– 2013- 10.7
– 2014- 12.1
– 2015- 11.3
– 2016- 10.4
– 2017- 9.0
– 2018- 8.2
– 2019- 5.8
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो