scriptपॉकेट मेकअप किट से गर्ल्स में बढ़ रहा कॉन्फीडेंस | Confidence increases in girls with pocket makeup kit | Patrika News

पॉकेट मेकअप किट से गर्ल्स में बढ़ रहा कॉन्फीडेंस

locationग्वालियरPublished: Aug 25, 2019 11:49:16 pm

Submitted by:

Harish kushwah

शादी और पार्टी में भले ही हाउसवाइफ, वर्किंग वुमन, गर्ल्स हैवी मेकअप पसंद करती हों, लेकिन रुटीन में गर्ल्स के बीच पॉकेट मेकअप का ट्रेंड जोरों पर है। यह ट्रेंड कॉलेज कैंपस में भी आसानी से देखा जा सकता है।

पॉकेट मेकअप किट से गर्ल्स में बढ़ रहा कॉन्फीडेंस

पॉकेट मेकअप किट से गर्ल्स में बढ़ रहा कॉन्फीडेंस

ग्वालियर. शादी और पार्टी में भले ही हाउसवाइफ, वर्किंग वुमन, गर्ल्स हैवी मेकअप पसंद करती हों, लेकिन रुटीन में गर्ल्स के बीच पॉकेट मेकअप का ट्रेंड जोरों पर है। यह ट्रेंड कॉलेज कैंपस में भी आसानी से देखा जा सकता है। कॉलेज में न्यू सेशन की शुरुआत हो चुकी है। गर्ल्स में खुद को अलग दिखाने की होड़ है। इसी बीच वे अपने बैग में मेकअप किट लेकर चल रही हैं, जिससे उनके अंदर कॉन्फीडेंस रहता है।
माइक्रो मेकअप बहुत ही यूजफुल हैं। इसकी मदद से आप अपने मेकअप ठीक कर सकते हैं। मैं जहां भी जाती हूं, अपने साथ मेकअप का जरूरी सामान पर्स में कैरी करती हूं। जो काफी हेल्फुल होती है।
प्रियंका जैन, स्टूडेंट

प्रोफेशनल एचआर भी आज कल माइक्रो किट कैरी करने की सलाह करते हैं क्योकि सभी प्रोफेशनल प्लेसेस पर अच्छा दिखाना बेहद जरूरी होता हैं। जिसके लिए मैं अपने पर्स में किट रखती हूं।
पूर्वी सेंगर, स्टूडेंट

हमेशा पार्लर जाना और हैवी मेकअप कराना पॉसिबल नहीं होता। इसलिए मैं अपने साथ मिनी मेकअप किट रखती हूं, जिसमे लिपस्टिक, नेलपेंट, फाउंडेशन, क्रीम आदि है। कॉलेज में पूरे दिन बैठने और शहर में ड्राइव करते हुए घर से जो मेकअप करके निकलते हैं, वो खराब हो जाता है।
सुरभि शर्मा, स्टूडेंट

मैं हमेशा आने साथ मिनी मेकअप किट रखती हूं। शहर में बहुत पॉल्युशन फैला हुआ है, जिस

कारण मेकअप अधिक समय तक नहीं टिकता। मैं किट रखती हूं। यह ट्रेवल में बहुत हेल्पफुल होते हैं।
रितु साहू, स्टूडेंट

इंटरव्यू के लिए जाना हो या प्रेजेंटेशन के लिए, पर्स मेकअप किट बहुत हेल्पफुल होती है। अगर मेकअप खराब हो रहा है, तो आसानी से कहीं भी साइड में खड़े होकर आसानी से ठीक किया जा सकता हैं।
अनु सिंह, स्टूडेंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो