scriptभाजपा ने 15 साल में प्रदेश में कोई विकास नहीं किया : रामनिवास | congress candidate ramniwas rawat statement on bjp | Patrika News

भाजपा ने 15 साल में प्रदेश में कोई विकास नहीं किया : रामनिवास

locationग्वालियरPublished: Apr 24, 2019 01:36:27 pm

Submitted by:

monu sahu

भाजपा ने 15 साल में प्रदेश में कोई विकास नहीं किया : रामनिवास

morena lok sabha seat

भाजपा ने 15 साल में प्रदेश में कोई विकास नहीं किया : रामनिवास

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रामनिवास रावत के समर्थन में कांग्रेस ने मंगलवार को पहली बड़ी सभा की। मेला मैदान पर आयोजित सभा में प्रभारी मंत्री लाखन सिंह और शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी सहित संसदीय क्षेत्र के छह विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बाद में मेला मैदान से कलेक्ट्रेट तक रैली भी निकाली। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ***** संजय मसानी भी मौजूद रहे। उन्हें कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया है।
यह भी पढ़ें

कांग्रेस के इस प्रत्याशी के पास है इतनी संपत्ति,छह माह पहले ही पार्टी में हुआ शामिल

सभा में प्रत्याशी रावत के अलावा जिलाध्यक्ष राकेश मावई, विधायक ऐंदल सिंह कंषाना, रघुराज सिंह कंषाना, गिर्राज डंडोतिया, बैजनाथ कुशवाह, कमलेश जाटव एवं बाबू जंडेल सिंह, पूर्व मंत्री चौ. राकेश सिंह भी शामिल हुए। प्रभारी मंत्री यादव ने कहा कि मुरैना के लोग भोले हैं इसलिए लोगों पर जल्द भरोसा कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें

पारा 42 डिग्री के पार,शहरवासी परेशान,परिजनों की मांग- स्कूलों की लगें छुट्टियां

पिछले चुनाव में हमसे विधानसभा चुनाव हारकर आए अनूप मिश्रा को जिता दिया। भाजपा के नेता जनता के विश्वास पर खरा नहीं उतरते इसलिए सीट बदलते रहते हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर को भगोड़ा घोषित किया।
यह भी पढ़ें

पति ने लगाई जान की बाजी फिर भी चली गई पत्नी की जान

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 15 साल राज्य में और पांच साल से केंद्र में भाजपा की सरकार के बावजूद विकास और रोजगार के मामले में कोई काम नहीं हुआ। दोपहर में करीब एक बजे से शुरू हुई सभा पांच बजे के बाद तक चली। उसके बाद मेला मैदान से एमएस रोड होकर खुले लोडिंग वाहन में रैली निकाली गई। इस दौरान कुछ लोग बसपा छोडकऱ कांग्रेस में शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो