scriptकांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,इस हाल में मिला कांग्रेस पार्षद | congress district head son shot jhansi refer | Patrika News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,इस हाल में मिला कांग्रेस पार्षद

locationग्वालियरPublished: Nov 20, 2017 08:46:41 pm

Submitted by:

monu sahu

शहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पार्षद बेटे को अज्ञात हमलावरों ने देर रात घेरकर गोली मार दी।

police

youth

ग्वालियर। शहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पार्षद बेटे को अज्ञात हमलावरों ने देर रात घेरकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पार्षद बेटे को तत्काल झांसी रैफर कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार पार्षद की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें: आंदोलन कर रहे दिव्यांग व विधवाओं के साथ एसडीएम ने की ऐसी हरकत,प्रशासन के फुले हाथ पैर

दतिया में शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव का बेट और वार्ड का पार्षद हर्ष यादव रविवार की रात को अपने वार्ड के लोगों की समस्याओं को सुनकर अपने घर लौट रहा था तभी वह दांतरे की नरिया मोहल्ले में पहुंचा कि अचानक सत्यम सिहारे और बेटू खान सहित अन्य लोगों ने आते ही ताबड़तोड़ गोली चला दी।

यह खबर भी पढ़ें: UP के उप मुख्यमंत्री पहुंचे पीतांबरा पीठ,दर्शन कर लगाई अर्जी

गोली हर्ष की पीठ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ अन्य लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस व जिलाध्यक्ष पिता को दी। वह मौके पर पहुंचे और बेटे को तुंरत झांसी ले गए जहां उसकी हालत अभी खतरे में बताई जा रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें: युवक को कुल्हाड़ी से काटा फिर बॉडी से हरकत कर सिर में मार दी गोली,नहीं देखी होगी ऐसी दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि सत्यम व बेटू से हर्ष का काफी लंबे समय से विवाद चला आ रहा है और कई बार दोनों में मारपीट भी देखने को मिली है।

यह खबर भी पढ़ें: माता-पिता कार्यक्रम में थे बिजी,बेटा घर के अंदर साड़ी से लगा रहा था फांसी

गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने हर्ष को झांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी खतरे में बताई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो