script

कांग्रेस नेता ने की भाजपा मंत्री की तारीफ, उसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देगा आपको

locationग्वालियरPublished: May 29, 2018 02:55:13 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

कांग्रसे नेता ने की भाजपा मंत्री की तारीफ, उसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देगा आपको

yashodhara raje tweet

कांग्रसे नेता ने की भाजपा मंत्री की तारीफ, उसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देगा आपको

शिवपुरी। चार दिन पूर्व ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर स्थाई रूप से नियुक्त हुए बैजनाथ सिंह यादव ने भाजपा की केबीनेट मंत्री व शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के कार्यों की तारीफ कर दी। जैसे ही यह मामला मंत्री तक पहुंचा तो उन्होंने ट्विटर पर जिलाध्यक्ष को धन्यवाद दिया। एक तरफ तो जिलाध्यक्ष को मंत्री का धन्यवाद मिला, वहीं दूसरी ओर यह मामला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ तक भी पहुंच गया। ऐसे में बैजनाथ सिंह खुद को असहज महसूस कर रहे हैं, क्योंकि जिलाध्यक्षी भी नई-नई है।

 

बढऩे लगे मालभाड़े के दाम: 5 माह में पेट्रोल 12, डीजल 14 फीसदी महंगा, डीजल की खपत गिरी

 

 

 

बीते दिनों पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने शिवपुरी विधायक व केबीनेट मंत्री के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा था कि वे विकास कार्यों के लिए मेहनत कर रही हैं। चंूकि यह चुनावी साल है और इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा कही गई हर बात पर वरिष्ठ नेताओं की भी नजर है।

 

यह भी पढ़ें

देवर का पेड़ से लटका मिला शव,भाभी के नाम लिखा सुसाइड नोट

 

मामला इतने पर ही नहीं रुका, बल्कि कांगे्रस जिलाध्यक्ष के बयान पर केबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा कि धन्यवाद देना चाहूंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बैजनाथ यादव जी का, कि उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर मेरे द्वारा शहर में कराए जा रहे जन कल्याण व विकास के कार्यों की सराहना की। कांग्रेस के नेताओं में यह सुगबुगाहट है कि भाजपा के मंत्री की तारीफ कहीं नवोदित जिलाध्यक्ष को भारी न पड़ जाए। वहीं जब इस संबंध में बैजनाथ सिंह यादव से पूछा कि केबीनेट मंत्री का धन्यवाद आप तक पहुंचा या नहीं, तो वे बोले कि मैं अभी करैरा हूं, शिवपुरी आकर ही कुछ कह पाऊंगा।

ब्रेकिंग न्यूज: 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

 

ट्वीट में लिखा है कि

“धन्यवाद देना चाहूंगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवपुरी, बैजनाथ यादव जी का , कि उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर मेरे द्वारा शहर के लिए कराए जा रहे जनकल्याण व विकास के कार्यों की सराहना की।
सबका साथ, शिवपुरी का विकास ही हम सबका मूलमंत्र होना चाहिए।”

‘आपको बतां दें कि यशोधरा राजे सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी एक्सरसाइज करते हुए का वीडियो अपलोड किया था फिट इंडिया मूवमेंट को प्रोमोट किया था। उन्होंने सीएम शिवराज को चैलेंज भी दिया था।’

ट्रेंडिंग वीडियो