scriptकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का निधन, प्रदेश में शोक की लहर | congress leader rajendra singh passes away latest news in hindi | Patrika News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

locationग्वालियरPublished: Apr 16, 2018 07:07:21 pm

Submitted by:

monu sahu

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का निधन

rajendra singh
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह का रविवार की रात को भोपाल में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह ८६ वर्ष के थे। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलते ही प्रदेशभर में शोक की लहर दौड गई। कांग्रेस,भाजपा समेत अन्य समाजसेवियों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है।
यह भी पढ़ें

MP के सबसे बड़े

मंदिर में सोने के सिंहासन पर विराजेंगे साईं बाबा,विदेशों में भी है इनकी धूम

पूर्व मंत्री और गुना शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि आकस्मिक निधन की खबर दु:खद है ईश्वर से कामना करता हूं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
यह भी पढ़ें

तेजी से बदल रहा है ग्वालियर चंबल संभाग का मौसम,यहां देखें अब तक की पूरी स्थिति



राजेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी,एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके पुत्र अशोक सिंह है जो कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के वर्तमान में उपाध्यक्ष है।

यह भी पढ़ें

सोमवती अमावस्या 2018 : पंचोपचार से करें सोमेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना



उनके पुत्र अशोक सिंह ने बताया कि राजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार को ग्वालियर में किया जाएगा। अशोक सिंह के अनुसार राजेंद्र सिंह वर्ष 1975 से 1977 के बीच मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री थे और वह वर्ष 1972 में पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।
यह भी पढ़ें

चंबल से पानी लाने बनाया जा रहा है यह प्लान,आप भी जानें

कांग्रेस में शोक की लहर
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलते ही प्रदेशभर में शोक की लहर दौड गई। कांग्रेस, भाजपा समेत समाजसेवियों ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है।
यह भी पढ़ें

पांच लाख रुपए के लिए मेरी बहन की कर दी हत्या

वहीं निधन से कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति हुई है। बताया जाता है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अच्छे मित्रों में शुमार थे।

rajendra singh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो