scriptकांग्रेस राज : अफसरों पर चेतावनी भी बेअसर, मंत्री के निर्देश के 24 घंटे बाद भी एक्टिव नहीं हो सके कंट्रोल रूम | congress minister order not followed by bijali board officer | Patrika News

कांग्रेस राज : अफसरों पर चेतावनी भी बेअसर, मंत्री के निर्देश के 24 घंटे बाद भी एक्टिव नहीं हो सके कंट्रोल रूम

locationग्वालियरPublished: Jun 08, 2019 12:29:33 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

जनता की शिकायतों के समाधान के लिए बनाए हैं कंट्रोल रूम

congress minister order not followed by bijali board officer

कांग्रेस राज : अफसरों पर चेतावनी भी बेअसर, मंत्री के निर्देश के 24 घंटे बाद भी एक्टिव नहीं हो सके कंट्रोल रूम

ग्वालियर. भीषण गर्मी में बार-बार बिजली बंद होने के बाद त्रस्त शहर की जनता बेहद नाराज है, लेकिन बिजली कंपनी के अफसर सुधरने को तैयार नहीं हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक दिन पहले ही प्रशासनिक अफसरों व बिजली अफसरों के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। मंत्री ने जोन कार्यालय स्तर पर अस्थाई कंट्रोल रूम बनाने और एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर लोगों की समस्या समाधान के निर्देश दिए थे। साथ ही बिजली कंपनी के ऐई-जेई और राजस्व विभाग के कर्मचारी तैनात करने को कहा था, लेकिन मंत्री के निर्देशों के 24 घंटे बाद भी शहर में जोन कंट्रोल रूम एक्टिव नहीं हो सके। पत्रिका टीम ने बिजली कंपनी द्वारा बनाए गए चारों कंट्रोल रूम पर शाम 4 बजे संपर्क किया तो सिर्फ तानसेन नगर जोन पर ही अधिकारी शिकायत दर्ज करने के लिए तैयार मिले-

बिजली कंपनी के चार कंट्रोल रूम की हकीकत

1. सिटी सर्किल का पूर्व संभाग का कंट्रोल रूम सेंटर सिटी सेंटर जोन को बनाया।

2. केंद्रीय नगर संभाग का कंट्रोल रूम रोशनी घर में बनाया गया।
3. नगर संभाग उत्तर का कंट्रोल रूम तानसेन बिजली घर में बनाया गया।

4. नगर संभाग दक्षिण का कंट्रोल रूम कंपू जोन को बनाया।

 

congress minister order not followed by bijali board officer

तानसेन जोन

कंट्रोल रूम के प्रभारी रहेंगे जेई
शहर के अलग-अलग चारों डिवीजनों में बनाए गए कंट्रोल रूम के प्रभारी जेई स्तर के अधिकारियों को बनाया गया है। एक जेई आठ घंटे ड्यूटी करेगा। इसके बाद ड्यूटी बदल जाएगी।

congress minister order not followed by bijali board officer

सिटी सेंटर

चारों डिवीजन पर कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं
शाम को नगर के चारों डिवीजनों के लिए कंट्रोल रूम बनाए जा चुके है। इन कंट्रोल रूम पर जेई की ड्यूटी रहेगी वे उपभोक्ता की शिकायत सुनेंगे और उनका समाधान कराएंगे। रात आठ बजे से सभी जेई अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गए हैं।
अक्षय खरे, महाप्रबंधक, शहरी वृत्त, मक्षेविविकंलि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो