scriptपेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ 100 से अधिक पेट्रोल पंप पर कांग्रेस का धरना | Congress protest in gwalior | Patrika News

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ 100 से अधिक पेट्रोल पंप पर कांग्रेस का धरना

locationग्वालियरPublished: Jun 11, 2021 11:50:51 pm

पेट्रोल-डीजल कीमत वृद्धि को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Congress protest in gwalior

Congress protest in gwalior

ग्वालियर. शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और नेताओं ने शुक्रवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 100 से अधिक पेट्रोल पंपों पर धरना देकर देश में पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि करने वाले भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा और ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा, भाजपा के केन्द्र में आने के बाद निरंतर पेट्रोल डीजल पर मूल्य वृद्धि होती जा रही, देश-प्रदेश की जनता परेशान हो रही है, पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रुपए के पार हो रहा है, इससे खाद्यान सामग्री महंगाई की बुंलंदियों को छू रही है। देश में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है, चारों तरफ है मंहगाई हर वर्ग पर मुसीबत आई है, रोटी कपड़ा मकान मंहगा घर परिवार चलाना महंगा, अच्छे दिन में भाजपा के शासन में ऐसे ही रहना होगा। 100 से अधिक पेट्रोल पंपों पर कंाग्रेस के साथ जनमानस द्वारा दिए गए धरने में जनआक्रोश दिखाकर भाजपा को बेनकाब कर किया है। मप्र की सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स पर टैक्स लगाकर मंहगाई को और बढ़ाया है, वाहन चलाना मुश्किल हो गया है कांग्रेस जनता के हितों के लिये आगे भी संघर्ष करती रहेगी।
धरना देने वालों में विधायक सतीश सिंह सिकरवार, प्रवीण पाठक, पूर्व मंत्री विधायक लाखन सिंह यादव, विधायक सुरेश राजे, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, यदुनाथ सिंह तोमर, मितेन्द्र दर्शन सिंह, प्रवक्ता आनंद शर्मा, हेवरन सिंह कंसाना, महिला जिलाध्यक्ष रूचि राय, वीरेन्द्र सिंह तोमर, लतीफ खां मल्लू आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो