ग्वालियर

कमलनाथ ने सच्चाई बताई तो कर दिया झूठा मामला दर्ज: युदनाथ सिंह

एक घंटे शहर में कांग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना

ग्वालियरMay 28, 2021 / 03:54 pm

राहुल गंगवार

Congress strike in gwalior

ग्वालियर. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के तत्वाधान में शुक्रवार को प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के ऊपर जो जनमानस को कोरोना की सच्चाई बताये जाने एवं भाजपा के झूठ का पर्दाफाश किये जाने पर जो मुकदमें दर्ज किये गये है उस के विरोध में आज पूरे ग्वालियर शहर में महापुरुषों की प्रतिमा के नीचे प्रात: 10 से 11 बजे तक एक घंटे का सभी जगह सांकेतिक धरना दिया गया। मध्यप्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी युदनाथ सिंह तोमर ने कहा, पूर्व मंत्री कमलनाथ ने तो भाजपा सरकार की सच्चाई सबके सामने लाई थी, लेकिन यह भाजपा का रास नहीं आई और उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। भाजपा सच्चाई स्वीकार करने के बजाय दोहरा रवैया अपना रही है और कांग्रेसियों को परेशान करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और लगातार विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।

ग्वालियर के ऐतिहासिक जीवाजी विश्वविद्यालय सिटी सेन्टर पर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की मूर्ति पर मेरे साथ शहर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष हेबरन सिंह कंसाना, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व एन एस यू आई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि भानुप्रताप सिंह, युवक कांग्रेस ग्वालियर लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष केदार सिंह कंसाना, आशुतोष शर्मा सहित अन्य साथियों ने धरना देकर शिवराज सिंह की भाजपा सरकार का विरोध किया।

Home / Gwalior / कमलनाथ ने सच्चाई बताई तो कर दिया झूठा मामला दर्ज: युदनाथ सिंह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.