इसी कड़ी में विधायक पाठक ने अपनी विधानसभा के कई क्षेत्रों को नगर निगम अमले से सैनिटाइज करवाया। विधायक पाठक लगातार क्षेत्र में नजर रखे हुए हैं और पूरी विधानसभा में नगर निगम के कर्मचारियों से सैनिटाइज करने के लिए निर्देश भी दे रहे हैं। इस दौरान नगर निगम अमले ने दक्षिण विधानसभा के कई क्षेत्रों जैसे कैंथ वाली गली, गोलपहाडिय़ा नवग्रह कालोनी, सखी विहार कॉलोनी, समाधिया कॉलोनी,रतन कॉलोनी,जीवाजी गंज,सिकंदर कंपू,तारागंज,गुढा़ गुड़ी का नाका आदि क्षेत्रों में नगर निगम अमले को भेजकर क्षेत्र को सैनिटाइज करवाया।