scriptBIG BREAKING : ग्वालियर में बीएसएफ जवान कोरोना पॉजिटिव, चंबल में इतनी हुई संख्या | coronavirus positive case : coronavirus lockdown two cases in gwalior | Patrika News

BIG BREAKING : ग्वालियर में बीएसएफ जवान कोरोना पॉजिटिव, चंबल में इतनी हुई संख्या

locationग्वालियरPublished: Mar 28, 2020 06:50:28 pm

Submitted by:

monu sahu

चंबल संभाग में और अधिक तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस

coronavirus positive case : coronavirus lockdown two cases in gwalior

BIG BREAKING : ग्वालियर में एक और कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस आया सामने

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तीसरी स्टेज आने के बाद कोरोना वायरस का खतरा और अधिक बढ़ गया है। शनिवार की दोपहर को बीएसएफ टेकनपुर में तैनात सूबेदार को जेएएच की सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया गया है कि सूबेदार अशोक कुमार की पत्नी 13 मार्च को लंदन से आई थी। उसके बाद पति अशोक में कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए। इसके बाद उसने स्वास्थय विगाग को जानकारी दी। जिसके बाद विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए उसकी जांच की गई जिसमें वह पॉजिटिव निकाला।
उसके साथ ही पांच और लोग भी संपर्क में आए है। इन सभी को भी जांच के दायरे में रखा गयाहै। साथ ही टेकनपुर में अशोक कुमार के घर और आसपास के इलाके को आइसोलेट किया गया है। वहीं इससे चार दिन पहले भी ग्वालियर के चेतकपुरी में भी अभिषेक मिश्रा कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे। पांच दिन बाद जब शनिवार को अभिषेक की रिपीट जांच आई तो वह उसमें नेगेटिव पाया गया है। वहीं ग्वालियर चंबल संभाग में अब तक कुल चार लोग पॉजिटिव पाए गए है।
coronavirus positive case : <a  href=
coronavirus s lockdown two cases in gwalior” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2020/03/28/coronavaiesh_1_5940708-m.jpg”> पूर्ण रूप से बंद रहा ग्वालियर चंबल संभाग
ग्वालियर शहर में लगातार मिल रही संदिग्धों की संख्या को मदद्ेनजर रखते हुए ग्वालियर कलेक्टर ने 24 मार्च से लेकर 21 दिनों तक के लिए जिले में लॉक-डॉउन घोषित कर दिया है। इस दौरान दवा, दूध,फल,सब्जी, राशन, स्वास्थ सेवाएं, विद्धुयत सेवाएं, पेयजल सफाई आदि सेवाओं को छोड़कर शासकीय एवं अशासकीय सेवाएं व लोकल आवागमन के वाहनों का संचानल बंद रहेगा। साथ ही लोगों से अपील भी कि गई है कि लॉक डाउन से आपको डरने की जरूरत नहीं है। यह आपकी सुविधा के लिए है।ताकि आप भी कोरोना वायरस से प्रभावित ना हो। लॉक डाउन आपकी सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। आप भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र से दूर रहें और खुद की सुरक्षा पर ध्यान दें। रविवार को जनता कफ्र्यू के दौरान ग्वालियर चंबल संभाग पूरी तरह से बंद रहा और शहर व चंबल की सभी सड़कों पर सन्नाटा देखा गया।
ग्वालियर चंबल में धारा 144 लागू
कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर व डबरा में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग के दतिया,ग्वालियर,भिण्ड,मुरैना व डबरा में कोरोना संदिग्ध मिलने के लिए प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी है। साथ ही लोगों से बाहर न निकलने की अपील की है।
प्रदेश के इन शहरों में इतने मरीज
मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, इंदौर में सामने आए 9 नए संक्रमितों के बाद शहर में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 23 हो गई है। वहीं, उज्जैन में सामने आए 4 नए मामलों के बाद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हो गई है। इसके अलावा, जबलपुर में अब तक 8 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। वही, राजधानी भोपाल में अब तक 3 मरीजों के पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई है। इसके अलावा, शिवपुरी में 2 और ग्वालियर में 1 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इस तरह अब तक प्रदेश में कुल कोरोना से ग्रस्त मरीजों की संख्या 42 हो गई है। इन्ही में से 2 की मौत भी हो चुकी है। ग्वालियर चंबल संभाग में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब चार हो गई हे। जिनमें दो ग्वालियर और दो शिवपुरी के हैं। इसके साथ ही ग्वालियर में मिला एक पॉजिटिव युवक की आज रिपोर्ट निगेटिव आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो