scriptहॉकर्स जोन की सुध लेने में निगम प्रशासन उदासीन | Corporate adminstration indifferent to take care of hawkers zone | Patrika News

हॉकर्स जोन की सुध लेने में निगम प्रशासन उदासीन

locationग्वालियरPublished: Nov 15, 2019 08:00:20 pm

लाखों रुपए की राशि खर्च कर बनाए गए हॉकर्स जोन अनुपयोगी बने हुए हैं। वहीं इन हॉकर्स जोन के खाली पड़े होने से प्रशासन पर सवालिया प्रश्न उठता है। कि अभी तक इनमें ठेले वालों को क्यों नहीं शिफ्ट किया गया।

हॉकर्स जोन की सुध लेने में निगम प्रशासन उदासीन

हॉकर्स जोन की सुध लेने में निगम प्रशासन उदासीन

ग्वालियर. शहर में हॉकर्स जोन खरीदार और विक्रेता की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। जिससे खरीदार को एक ही जगह पर सामान आसानी से मिल सके। साथ ही सडक़ पर अस्थाई खड़े होने वाले ठेलों से ट्रैफिक जाम लगने जैसी समस्या से निजात मिलती है। लाखों रुपए की राशि खर्च कर बनाए गए हॉकर्स जोन अनुपयोगी बने हुए हैं। वहीं इन हॉकर्स जोन के खाली पड़े होने से प्रशासन पर सवालिया प्रश्न उठता है। कि अभी तक इनमें ठेले वालों को क्यों नहीं शिफ्ट किया गया।
मुरार में सख्ती दिखाई

इधर, प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाए जाने के बाद ही मुरार क्षेत्र के अस्थाई दुकानदारों को हॉकर्स जोन में शिफ्ट कराया गया है, जिससे मुरार क्षेत्र का बाजार भी साफ दिखने लगा है। लेकिन कंपू क्षेत्र स्थित हॉकर्स जोन, महिला हॉकर्स जोन, बहोड़ापुर क्षेत्र स्थित हॉकर्स जोन अभी भी खाली पड़े हुए हैं। जहां पर अस्थाई दुकानदारों को पहुंचाए जाने के संबंध में निगम प्रशासन द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
बिजली, पानी जैसी सुविधाएं नहीं

कंपू क्षेत्र में नेहरू पार्क के समीप ही काफी संख्या में अस्थाई दुकानें लगती हैं। जिससे व्यस्तम बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। इसके लिए ही नेहरू पार्क के समीप ही हॉकर्स जोन का निर्माण कराया गया था। शुरुआती दिनों में तो यहां पर हाथ ठेेले वालों को खड़ा होने के लिए जगह दी गई थी, लेकिन हॉकर्स जोन मेें बिजली और पानी सहित अन्य सुविधाओं के अभाव में अस्थाई दुकानदार यहां जाने से कतराने लगे। वर्तमान में अस्थाई दुकानदार अपने ठेलों को दिन के समय में तो सडक़ों पर खड़ा करते हैं और रात में ठेले हॉकर्स जोन में ताला लगाकर खड़े कर चले जाते हैं। इसी क्रम में महिला हॉकर्स जोन के भी हालात बदतर बने हुए हैं। जहां पर तो कोई भी ठेला खड़ा नहीं होता है। जिससे महिला हॉकर्स जोन हर समय ही खाली पड़ा रहता है।
अस्थाई कब्जा भी होने लगा

इधर, हॉकर्स जोन की देखभाल नहीं होने के कारण आस-पास के लोगों द्वारा अपना सामान रखकर अस्थाई कब्जा भी किया जा रहा है। जबकि महिला हॉकर्स जोन में सभी सुविधाएं है। लेकिन निगम प्रशासन द्वारा आस-पास खड़े होने वाले अस्थाई दुकानदारो ंको खाली पड़े हॉकर्स जोन में भिजवाए जाने के संबंध में कोई पहल तक नहीं की जा रही है। ऐसे में अस्थाई दुकानदार अपनी मनमर्जी के अनुसार ही सडक़ पर खड़े होते हैं। जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। इधर, कई वर्षों से खाली पड़े हॉकर्स जोन बदहाली का शिकार भी होते जा रहे हैं।
– यह मामला आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है। हॉकर्स जोन क्यों खाली पड़े हैं और यहां पर दुकानदारों को शिफ्ट क्यों नहीं किया गया है। इसके बारे में पता करके ही बता पाऊंगा।
दिनेश शुक्ला, अपर आयुक्त, नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो