
COVID-19 : ट्रक में बैठकर भाग रहे कोरोना पॉजिटिव के चार मरीज पकड़े, चंबल में दहशत
ग्वालियर। देश में तीन मई तक लॉकडाउन है और प्रदेश में प्रशासन व स्वास्थय विभाग की टीम दिन रात मैदान में जुटकर लोगों को कोरोना वायरस के कहर से बचाने का कार्य कर रही है। लेकिन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर से भागे कोरोना के 4 पॉजिटिव को मुरैना में हाइवे पर स्रायछोला पुलिस ने अल्लावेली पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। ये ट्रक में बैठकर इंदौर से आगरा जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात अल्लावेली पुलिस चौकी पर चेकिंग चल रही थी, तभी एक ट्रक में चार लोग मिले।
उन्होंने पूछताछ पर बताया कि वह इंदौर से भागकर आगरा जा रहे थे। इनके नाम अब्दुल सलाम, राइज आलम, तस्वीर अमीर हुसैन, मुंशी रहीम निवासी रानीपुरा यूपी बताए गए हैं। जिनको पकड़कर मुरैना जिला अस्पताल ले जाया गया है। ये लोग तब्लीगी जमात के बताए गए हैं। सरायछोला थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें प्वाइंट मिला था कि इंदौर से 3 कोरोना पॉजिटिव और 2 संदिग्ध भागे हैं।
ये लोग किसी वाहन से दिल्ली की ओर जा रहे है। इसलिए हाइवे पर चेकिंग चल रही थी। रात करीब सवा 9 बजे चेकिंग पॉइंट से गुजर रहे ट्रक को जब पुलिस ने चेक किया तो 4 लोग पकड़े गए। पूछताछ में इन्होंने अपने संबंध तबलीग जमात से भी होना बताया है। पुलिस ने सूचना स्वस्थ विभाग को दी। एम्बूलेंस से उनको जिला अस्पताल ले जाया गया है।
पहले से था पॉइंट इसलिए पकड़े गए
पुलिस के पास इंदौर से कोरोना पॉजिटिव के भागने और मुरैना होकर आगरा की ओर जाने का पाइंट पहले से ही था। इसलिए दिनभर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। ट्रक में 4 लोग होने पर पुलिस को संदेह हुआ। ट्रकों में भी एक-दो से ज्यादा लोग नहीं चल रहे हैं। संदेह के आधार पर पूछताछ में यह लोग पकड़े गए। संक्रमित होने से पुलिस ने भी दूर से ही औपचारिक पूछताछ कर चारों व्यक्तियों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कर दी।
सख्ती से लॉकडाउन का पालन
प्रदेश में कोरोना वायरस के कहर के चलते चंबल संभाग सहित मध्यप्रदेश के सभी जिलों में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। चंबल के सभी जिलों में पुलिस कड़ाई से सख्ती करते हुए चेंकिग पॉइट से गुजरने वाले वाहन और पैदल यात्री की भी चेंकिग कर रही है। इस दौरान जो भी लोग उन्हें संदिग्ध नजर आ रहा है उसे सीधा अस्पताल भेजा जा रहा है।
Updated on:
17 Apr 2020 02:43 pm
Published on:
17 Apr 2020 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
