scriptचंबल के इस जिले में 48 घंटे का टोटल लॉकडाउन, गली मोहल्ले में भी सन्नाटा | Covid-19 live updates : complete lockdown in bhind today | Patrika News

चंबल के इस जिले में 48 घंटे का टोटल लॉकडाउन, गली मोहल्ले में भी सन्नाटा

locationग्वालियरPublished: Apr 18, 2020 10:04:48 am

Submitted by:

monu sahu

मध्यप्रदेश में लगातार मिल रहे हैं कोरोना पॉजिटिव के मरीज

Covid-19 live updates : complete lockdown in bhind today

चंबल के इस जिले में 48 घंटे का टोटल लॉकडाउन, गली मोहल्ले में भी सन्नाटा

ग्वालियर। देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीन मई तक लॉकडाउन किया गया है। प्रदेश के भी सभी जिले में लॉकडाउन जारी हैं और सभी जगह प्रशासन सख्ती से इसका पालन भी करा रहा है। इसी कड़ी में चंबल संभाग के भिण्ड जिले में 48 घंटे का टोटल लॉकडाउन जारी किया गया है। जिसका असर शुक्रवार दिनभर और शनिवार की सुबह से ही जिले व आसपास के कस्बे में देखा गया। यहां 48 घंटे के लॉकडाउन में कोई भी दुकान नहीं खोली और लोग अपने ही घरों में कैद रहे। वहीं शहर व जिले की सभी सीमाओं और गली मोहल्ले में भी पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रही और सख्ती से इस लॉकडाउन का पालन कराते देखी गई।
Covid-19 live updates : complete lockdown in bhind today
सुबह से ही बंद रही दुकानें
शनिवार सुबह से ही भिण्ड जिले के शहर और कस्बे में दूसरे दिन भी कफ्र्यू जैसी स्थिति दिखी गई। जिले में 48 घंटे के टोटल लॉकडाउन के चलते शुक्रवार की सुबह से ही रात भर सन्नाटा देखा गया। साथ ही शनिवार की सुबह भी शहर के सभी दुकानें बंद रही और लोग अपने ही घरों में कैद रहे। इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। हालांकि भिण्ड जिले में अभी तक कोरोना पॉजिटिव का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
Covid-19 live updates : complete lockdown in bhind today
चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस
भिण्ड जिले के 48 घंटे के टोटल लॉकडाउन व कफ्र्यू के चलते चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। वहीं स्वास्थय विभाग की टीम भी अलर्ट रही। शहर के माधौगंज चौराह,गांधी पार्क,माधवराय सिंधिया चौराह और मेंहगाव,फूफ व लहार और अटेर सहित कई कस्बों और विधानसभा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो