scriptमेरे कैरेक्टर में खुद का भी क्रिएशन, फैंस ने किया पसंद | Creation of myself in my character, Fans did like | Patrika News

मेरे कैरेक्टर में खुद का भी क्रिएशन, फैंस ने किया पसंद

locationग्वालियरPublished: Feb 17, 2019 07:42:11 pm

Submitted by:

Harish kushwah

मुझे जब भाभी जी घर पर हैं सीरियल में अंगूरी रोल के लिए सिलेक्ट किया गया, तो वह बहुत चैलेंजिंग था। क्योंकि सीरियल में एक मंझे हुए कलाकार की जगह लेना मुश्किल होता है। मैंने उस शो को अच्छे से देखा और शिल्पा शिंदे को कॉपी न करते हुए अपने नई चीजें एड कीं।

mela news

mela news

ग्वालियर. मुझे जब भाभी जी घर पर हैं सीरियल में अंगूरी रोल के लिए सिलेक्ट किया गया, तो वह बहुत चैलेंजिंग था। क्योंकि सीरियल में एक मंझे हुए कलाकार की जगह लेना मुश्किल होता है। मैंने उस शो को अच्छे से देखा और शिल्पा शिंदे को कॉपी न करते हुए अपने नई चीजें एड कीं। जैसे चलते समय कांच की चूड़ी, पायल की आवाज का आना। ये मेरे ही क्रिएशन थे, जो सभी के द्वारा पसंद किए गए। यह कहना है सिने स्टार शुभांगी अत्रे उर्फ अंगूरी भाभी का। वह मेले में परफॉर्म करने शनिवार को ग्वालियर आई थीं।
– अंगूरी के किरदार के लिए कई ऐक्ट्रेसेज लाइन में थीं। ऑडिशन के वक्त क्या आपको लगता था कि आप सिलेक्ट होंगी?

मेरी बेटी को यह शो काफ ी पसंद है, तो उसके साथ मैं भी देख लिया करती थी। ऑडिशन के वक्त जब मुझे स्क्रिप्ट मिली, तो मैंने उसे काफी एंजॉय करते हुए पढ़ा और रोल प्ले किया। मुझे अपनी परफॉर्मर पर विश्वास था, लेकिन श्योर नहीं थी।
– शिल्पा शिंदे को लेकर जितनी कॉन्ट्रोवर्सी हुई, उसे देखते हुए आपको किसी तरह की हिचक नहीं हुई?

बिल्कुल भी नहीं। सिनेमा में तो रिप्लेसमेंट होते रहते हैं। यह कोई पहली बार नहीं है। मैंने अपने किरदार को खूब एंजॉय के साथ किया।
– शिल्पा का कोई ऐसा लहजा, जिसे अभी भी आप पकड़ नहीं पाई हों?

ऐसा कोई लहजा नहीं है, बल्कि मैंने तो अपनी बहुत सी नई चीजें एड की हैं। जो मेरे फैंस को पसंद आ रही हैं।
– शिल्पा को आप पहले चिड़ियाघर में भी रिप्लेस कर चुकी हैं। आपको ऐसा लगता है कि आप दोनों में समानता है?

यह महज एक इत्तेफ ाक है कि मैंने दूसरी बार उन्हें रिप्लेस किया। यह मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा।
– आपका किरदार मेहमानों को बिना खिलाए-पिलाए नहीं भेजता। रियल लाइफ में क्या ये आदत है?

बिल्कुल मुझे खाना बनाना और खिलाना बहुत पसंद है। मैं घर पर भी ऐसा ही करती हूं।
– आपकी एक्टिंग पर बेटी का क्या रिएक्शन है?

घर में मेरी सबसे बड़ी समीक्षक वही हैं। मैं कोई सीन अच्छा करती हूं, तब वह बहुत खुश होती हैं। कभी कोई सीन गलत करती हूं तो उसे प्वाइंट आउट करके बताती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो