scriptबैजाताल पर होंगे कल्चरल प्रोग्राम, शिरकत करेंगे देशभर के कलाकार | Cultural programs will be organized at Baijatal, artists from all over | Patrika News

बैजाताल पर होंगे कल्चरल प्रोग्राम, शिरकत करेंगे देशभर के कलाकार

locationग्वालियरPublished: Jan 11, 2019 07:22:30 pm

Submitted by:

Harish kushwah

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बैजाताल पर सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। जल्द ही यहां क्लासिकल, सेमी क्लासिकल एवं वेस्टर्न परफॉर्मेंस भी ग्वालियराइट्स को देखने को मिलेंगी। इसके लिए प्लान तैयार किया गया है।

Baijatal

Baijatal

ग्वालियर. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बैजाताल पर सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। जल्द ही यहां क्लासिकल, सेमी क्लासिकल एवं वेस्टर्न परफॉर्मेंस भी ग्वालियराइट्स को देखने को मिलेंगी। इसके लिए प्लान तैयार किया गया है। इस कार्य के लिए नगर निगम एमआइसी की बैठक में स्वीकृति हो चुकी है, जल्द ही इसके टेंडर जारी किए जाएंगे। यह प्रयास स्मार्ट सिटी और नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य इस खूबसूरत जगह को फिर से पुनर्जीवित किए जाने एवं शाम के समय लोगों को एक अच्छा माहौल देने का प्रयास है। ये आयोजन तैरते रंगमंच पर होंगे। उम्मीद है कि यह आयोजन जुलाई से शुरू हो जाएंगे।
कलरफुल लाइटिंग का भी उठा सकेंगे लुत्फ

प्रस्तुतियों के पहले बैजाताल पर पानी भरा जाएगा, जिससे बीचोंबीच बना मंच तैरता हुआ सा प्रतीत होगा। इसी मंच पर कलाकारों द्वारा परफॉर्मेंस दी जाएंगी। बैजाताल के किनारों पर बनी सीढ़ियों में रेड कॉरपेट बिछाया जाएगा, जिसमें ऑडियंस के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही बैजाताल के दोनों किनारों पर लाइट एंड साउंड प्रोग्राम होगा, जिसमें कलरफुल लाइटिंग से विभिन्न आकृतियां बनेंगी। पूरा परिसर रंगबिरंगी रोशनी से जगमग होगा।
बैजाताल के मंच पर पहले भी हो चुके कई प्रोग्राम

बैजाताल के मंच पर पहले भी नगर निगम की ओर से प्रोग्राम कराए जा चुके हैं। जिसमें कई क्लासिकल और सेमी क्लासिकल परफॉर्मेंस हो चुकी हैं। इसी मंच पर पहले संगीत के क्षेत्र में देशभर में अपनी पहचान बना चुका तानसेन समारोह भी हो चुका है। जिसमें देशभर के संगीत साधक प्रस्तुति दे चुके हैं। बैजाताल शहर के बीचोंबीच स्थित है, जो बहुत ही प्यारी लोकेशन पर है। यहां एक साथ 15 हजार से अधिक लोग बैठ सकते हैं।
अभी अराजक तत्वों का रहता है बसेरा

बैजाताल के वर्तमान हालात बहुत खराब हैं। हालांकि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां रिनोवेशन का काम तो हो चुका है, लेकिन अभी भी अराजक तत्वों का शाम से ही बसेरा हो जाता है। दिन में बैजाताल पर लोग क्रिकेट खेलते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह जगह ठीक नहीं है। लेकिन इस प्रोग्राम के बाद से यहां की स्थिति बदल जाएगी और यह पर्यटन स्थल के रूप में भी डवपल हो सकेगा।
लोकल कलाकारों को भी मिलेगा मौका

शहर में सिंगिंग, डांसिंग, मॉडलिंग, थिएटर में बहुत टैलेंट हैं। इन प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा। डिफरेंट प्रोग्राम में उनको शामिल किया जाएगा, जिससे वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और बाहर उन्हें मंच मिल सके। यह बात निगम अपने प्रपोजल में शामिल करेगा। ये कार्यक्रम वीकेंड पर शाम के समय होंगे, जिससे लोग अपनी फैमिली के साथ आकर एंजॉय कर सकें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो