scriptवर्तमान में 69 स्टूडेंट्स कर रहे शोध कार्य | Currently 69 students are doing research work | Patrika News

वर्तमान में 69 स्टूडेंट्स कर रहे शोध कार्य

locationग्वालियरPublished: Sep 19, 2019 07:52:24 pm

Submitted by:

Harish kushwah

विश्व बैंक परियोजना के तहत शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय एवं केआरजी कॉलेज में चल रहे इंडक्शन दूसरे दिन स्टूडेंट्स को इस परियोजना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई गई।

वर्तमान में 69 स्टूडेंट्स कर रहे शोध कार्य

वर्तमान में 69 स्टूडेंट्स कर रहे शोध कार्य

ग्वालियर. विश्व बैंक परियोजना के तहत शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय एवं केआरजी कॉलेज में चल रहे इंडक्शन दूसरे दिन स्टूडेंट्स को इस परियोजना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई गई। केआरजी कॉलेज में छात्रों को जानकारी देते हुए प्रो.संजय स्वर्णकार ने बताया कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा के फेस 2 में महाविद्यालय का चयन हुआ है तथा महाविद्यालय को 2 करोड़ रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ है। साथ ही इससे जुड़ी अन्य योजनाओं के विषय में छात्राओं को जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने आगे बताया कि कॉलेज का चयन विश्व बैंक परियोजना के ‘ए’ ग्रेड प्राप्त 30 महाविद्यालयों में किया गया है और इसके तहत महाविद्यालय को 20 करोड़ रुपए का अनुदान स्वीकृत हुआ है। जिसके तहत कॉलेज में विभिन्न संधारण एवं विकास कार्य किए जाएंगे।
साइंस कॉलेज में चल रहे इंडक्शन प्रोग्राम में डॉ. डी कुमार बताया कि इस स्कीम के तहत अगले तीन माह में कॉलेज प्रबंधन की फंक्शनिंग ऑनलाइन हो जायेगी। स्टूडेंट्स कॉलेज की वेबसाइट पर लॉगिन कर क्लासेस, परीक्षा, अटेंडेंस एवं कॉलेज एक्टिविटीज जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने आगे बताया की कमजोर स्टूडेंट्स के लिए जिनके फर्स्ट ईयर में कम मार्क्स या किसी विषय में फेल हो जाते है, उन छात्रों के लिए द्वितीय वर्ष से रेमेडियल क्लासेस लगाई जाएंगी जिसमे की कमजोर विषयों को प्रोफेसर पढ़ाएंगे। डॉ.डीपी शर्मा ने शोध संबंधी जानकारियां स्टूडेंट्स को दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज जीवाजी विश्विद्यालय का अनुमोदित शोध संसथान हैं जहां से वर्तमान में 69 स्टूडेंट्स विभिन्न विषयों में शोध कार्य कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो