scriptसाइबर कैफे संचालक ने फांसी लगाई | cyber cafe operator hanged | Patrika News

साइबर कैफे संचालक ने फांसी लगाई

locationग्वालियरPublished: Jan 21, 2021 01:37:06 am

Submitted by:

Puneet Shriwastav

सुसाइड नोट में पडोसियों को ठहराया मौत का जिम्मेदार चिटठी में लिखा पुश्तैनी जमीन हडपना चाहते हैं रसूखदार

Neighbors responsible for death in suicide note

साइबर कैफे संचालक ने फांसी लगाई

ग्वालियर। साइबर कैफे संचालक ने रात को फांसी लगा ली, खुदकुशी से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा है। उसमें बरोही, भिंड के तीन लोगों के नाम लिखकर उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

खत में लिखा यह लोग उसकी पुश्तेनी जमीन को हथियाना चाहते हैं। दुखी होकर वह सुसाइड कर रहा है। पुलिस को घटना सुबह पता चली। कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट के अलावा एक महिला का सामन और बच्चे की किताबें भी मिली हैं। जबकि मृतक अविवाहित था।
बरोही भिंड निवासी मंयक शर्मा ३५ पुत्र राजाबाबू शर्मा ने सुसाइड कर लिया। मंयक यहां सीपी कॉलोनी में वेदप्रकाश मुखरैया के अपार्टमेंट में तीसरी मंजिल के फलैट में किराएदार था।
कॉलोनी के पास ही उसने साइबर कैफे खोल रखा था। इन दिनों एमपी ऑनलाइन का काम कर रहा था। मंयक की महिला मित्र उससे मिलने आई उसे वह फंदे पर लटका दिखा तब घटना सामने आई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले महिला वहां से निकल गई।
जमीन कब्जा चाहते, मेरी मौत के जिम्मेदार
पुलिस ने बताया मंयक के कमरे की तलाशी लेने पर रजिस्टर के पन्ने पर पेसिंल से लिखा सुसाइड नोट मिला है। उसमें मंयक ने लिखा है मेरी मौत के जिम्मेदार ग्राम बरोही के सुदामा तिवारी, कल्लू तिवारी और मुरारी लाल तिवारी हें। यह लोग जबरदस्ती मेरी जमीन और मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।
एसआई पप्पू यादव ने बताया कि मंयक के परिजन और परिचितों को भी मौके पर बुलाया। उसने पता चला कि उस पर कुछ कर्जा भी था। मौके पर जो नोट मिला है उसके आधार पर जांच की जाएगी।
महिला मित्र कौन, उसे क्या बताया
अपार्टमेंट में रहने वालों ने पुलिस को बताया मंयक के पास महिला का आना जाना था। महिला छोटे बच्चे को भी साथ लेकर आती थी। उसे इमारत में रहने वालों ने लगभग रोज आते जाते देखा है। लेकिन वह कौन है कहां रहती है। यह नहीं पता।
कमरे की तलाशी में पुलिस को महिला का आधार कार्ड, उसके कपडे और बच्चे की किताबे भी मिली हैं। आशंका है मंयक ने सुसाइड से पहले महिला से परेशानी का जिक्र किया होगा।

उसे भी तलाशा जाएगा। महिला का मंयक से क्या ताल्लुक था। मंयक ने उसे मौत से पहले क्या बताया महिला से पूछा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो