scriptडांस ने दिखाई राह, बनाया कॅरियर | Dance shows, made career | Patrika News

डांस ने दिखाई राह, बनाया कॅरियर

locationग्वालियरPublished: Apr 29, 2019 07:21:58 pm

Submitted by:

Harish kushwah

डांस ऐसी विधा है, जिसे आज हर वर्ग और हर एज ग्रुप के लोगों ने अपनाया है। डांस ही है, जो हमें खुश रहना सिखाता है, जीवन में रंग भरता है। जीने की कला सिखाता है। और तो और बीमारियों से भी दूर रखता है।

Dance day

Dance day

ग्वालियर. डांस ऐसी विधा है, जिसे आज हर वर्ग और हर एज ग्रुप के लोगों ने अपनाया है। डांस ही है, जो हमें खुश रहना सिखाता है, जीवन में रंग भरता है। जीने की कला सिखाता है। और तो और बीमारियों से भी दूर रखता है। शहर में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने डांस के जरिए अपने स्ट्रेस को कम कर उसे अपना कॅरियर बनाया और कई एचीवमेंट अपने नाम किए। आज वर्ल्ड इंटरनेशनल डे के अवसर पर हम आपको कुछ ऐसे ही डांसिंग लवर्स से परिचित करा रहे हैं।
डांस के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी

विक्रम तिवारी पिछले कई वर्षों से लोगों को डांस सिखा रहे हैं। उन्होंने अभी अपनी 22 लोगों की टीम के साथ तेलगू फिल्म में परफॉर्म किया, जो दिसंबर में रिलीज होगी। यह शूटिंग हैदराबाद में हुई। विक्रम में डांस का पैशन इतना रहा कि उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी भी छोड़ दी।
दे रहीं फ्री क्लास

पिछले कई वर्षों से फ्री डांस क्लास दे रहीं सौम्या मिश्रा ने अपनी बहन (शिवानी) की मौत के बाद उनके पैशन को अपनाया और आज कैंसर पहाड़िया पर डांस क्लास ले रही हैं। वह म्यूजिक यूनिवर्सिटी से कथक का कोर्स कर रही हैं। वह अभी तक डांस में कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं।
जोधा अकबर सीरियल में कर चुकीं परफॉर्म

निशा शर्मा ने छह साल की उम्र से स्टेज परफॉर्म करना और 11 साल की उम्र में डांस क्लास शुरू कर दी थी। वह जोधा अकबर सीरियल में में रक्कासा का रोल कर चुकी हैं। कई एड में उनका शूट है। इसके अलावा कई स्टेट महोत्सव में अपनी डांस के जलवे दिखा चुकी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो