ग्वालियर

तीन बच्चों की मां से प्रेम करता था युवक, पेड़ पर लटकते मिले दोनों के शव

dead body found of couple hanging on tree in sheopur : ग्राम अर्रोद निवासी भोलू उर्फ राजकुमार (22) पुत्र प्रकाश प्रजापति का पड़ोस में रहने वाली महिला राधा (23) पत्नी पंकज कुशवाह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ग्वालियरJan 10, 2020 / 12:14 pm

Gaurav Sen

dead body found of couple hanging on tree in sheopur

विजयपुर(श्योपुर). अगरा थाना क्षेत्र के जंगल में गुरुवार को प्रेमी जोड़े की लाश खैर के कटीले पेड़ से लटकी मिली। फांसी पर झूला युवक अविवाहित था। वहीं प्रेमिका तीन बच्चों की मां थी। दोनों बुधवार शाम से लापता थे। परिजन दोनों को तलाश रहे थे, लेकिन उनकी लाश जंगल में पेड़ से लटकी मिली। फांसी पर लटकने का मामला संदिग्ध बना हुआ है। मृतक युवक के परिजन हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं। अगरा थाना पुलिस मर्ग दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।

ग्राम अर्रोद निवासी भोलू उर्फ राजकुमार (22) पुत्र प्रकाश प्रजापति का पड़ोस में रहने वाली महिला राधा (23) पत्नी पंकज कुशवाह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि कुछ समय से राजकुमार मुरैना जिले के सबलगढ़ में रहकर सेना की तैयारी कर रहा था। जबकि राधा तीन बच्चों की मां थी और अर्रोद में ही रह रही थी।

एक बार घर से भाग भी चुके है दोनों
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था।। करीब छह माह पहले राधा और राजकुमार घर से भाग गए थे, जो कुछ दिन बाद लौटकर भी आ गए। इस मामले को लेकर दोनो परिवार के लोगों के बीच विवाद भी हुआ। मगर बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने बैठकर विवाद को सुलझा लिया।

चाची का निधन होने पर एक दिन पहले ही गांव आया था राजकुमार
राजकुमार प्रजापति चाची का निधन होने पर एक दिन पहले अर्रोद आया था। गांव आने केबाद राजकुमार बुधवार शाम को अचानक घर से लापता हो गया। वहीं राधा भी बच्चों को घर छोड़कर लापता हो गई। ऐसे में गुरुवार की सुबह परिजनों ने दोनों की तलाश शुरु की । राधा के पति ने गुरुवार की सुबह अगरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। तलाश करने पर दोनों की लाश गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटकी मिली। दोनों एक ही रस्सी से फांसी के फंदे पर एक दूसरे से गले मिलने की स्थिति में लटके थे।

दोनो आपस में प्रेमी थे। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। अभी मामला जांच में है। हर एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
नगेन्द्र सिंह, एसपी, श्योपुर

Home / Gwalior / तीन बच्चों की मां से प्रेम करता था युवक, पेड़ पर लटकते मिले दोनों के शव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.