scriptअंतिम संस्कार से पहले जीवित हो उठी यह महिला,आपको हैरान कर देगी इसकी स्टोरी | dead woman found alive in madhya pradesh | Patrika News

अंतिम संस्कार से पहले जीवित हो उठी यह महिला,आपको हैरान कर देगी इसकी स्टोरी

locationग्वालियरPublished: Mar 06, 2018 06:37:55 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

परिजनों को पता लगी तो वह उसे लेकर सीधी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा महिला के जांच के बाद उसे झाड़ फुंक कराने के लिए वह गांव में ले गए।

dead woman
ग्वालियर। आपने आज तक देश व विदेश,प्रदेश सहित जिले में कई प्रकार की घटनाएं देखी और सुनी भी होंगी,लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सच्चाई से रूबरू करा रहे है जिसे सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएंगी। झांसी रोड थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में एक महिला की मौत बीमारी के चलते हो गई। वह पांच दिन से बीमार थी। बताते हैं कि उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था और परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान लेकर उसे पहुंचे वह अंतिम संस्कार करने ही वाले थे कि महिला अचानक जीवित हो उठी। जैसे ही यह खबर परिजनों को पता लगी तो वह उसे लेकर सीधी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा महिला के जांच के बाद उसे झाड़ फुंक कराने के लिए वह किसी गांव में ले गए।
 
यह भी पढ़ें

दहला बॉलीवुड :

श्रीदेवी की मौत के बाद आई अब तक की सबसे बड़ी खबर

बताया जा रहा है कि महिला एकदम सही हो गई है। महिला के परिजनों ने बताया कि पुत्री गौड़ पत्नी अशोक गौड़ उम्र 30 वर्ष को जब परिजन अंतिम संस्कार के लिए शमशान लेकर पहुंचे तो महिला की आंखों से आंसू आने लगे, साथ ही शरीर में भी हलचल हुई। इसके बाद महिला को परिजन एक सिद्ध स्थान पर लेकर पहुंचे जहां झाड़ फूंक कराई गई।
यह भी पढ़ें

गर्मी शुरू होने से पहले जरूर कर लें ये

काम ,कम आएगा बिजली का बिल,ऐसे समझे पूरा गणित

इसके बाद महिला को अस्पताल ले गए जहां से फिर से महिला को झाड़ फूंक के लिए किसी स्थान पर ले जाया गया है। हालांकि अभी इस तरह ही जानकारी जेएएच अस्पताल से नहीं मिल सकी है। लेकिन विभिन्न वाट्सएप ग्रुप पर खबर चल रही है। हालांकि पत्रिका ने इसकी जांच करने के लिए जेएएच अस्पताल से संबंध साधा तो वह से यह जानकारी नहीं होने बात बताई गई है।
यह भी पढ़ें

 रात के अंधेरे में कांग्रेस नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग,शहर में मची भगदड़

नहीं रहा खुशी का ठिकाना
अचानक मृतक महिला के परिजनों को जैसे ही महिला के जीवित होने की सूचना मिली वह खुशी से झुम उठे और तत्काल उसे झाड़ फुंक कराने के लिए किसी गांव में ले गए। उसके बाद से वह किसी अस्पताल में भी ले गए जहां से फिर किसी गांव में झाड़ फुंक के लिए ले गए हैं। हालांकि पत्रिका को अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन विभिन्न वाट्सएप ग्रुप पर यह खबर चल रही है।
dead woman

ट्रेंडिंग वीडियो