scriptडेकोरेटिव आइटम से यादगार बनाएं अपनी दीपावली | decoretiv item se yadgaar diwali | Patrika News
ग्वालियर

डेकोरेटिव आइटम से यादगार बनाएं अपनी दीपावली

– बाजार में एक से बढकऱ एक डेकोरेटिव आइटम्स मौजूद – दीपावली से पहले बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंच रहे ग्राहक

ग्वालियरOct 18, 2019 / 11:20 pm

Narendra Kuiya

डेकोरेटिव आइटम से यादगार बनाएं अपनी दीपावली

डेकोरेटिव आइटम से यादगार बनाएं अपनी दीपावली

ग्वालियर. दीप पर्व के आते ही एक ओर जहां घरों में साफ-सफाई का दौर शुरू हो जाता है वहीं डेकोरेटिव आयटम्स की डिमांड भी बढ़ जाती है। दीपावली के फेस्टिवल को धूमधाम से मनाने के लिए बड़ी संख्या में कस्टमर इन्हें खरीदने के लिए मार्केट में पहुंच रहे हैं।
80 से 2 हजार की रेंज में मिल रहे फ्लॉवर
दौलतगंज में ऑर्टिफिशिल फ्लॉवर बेचने वाले नितिन ने बताया कि फ्लॉवर में कली, बकेट में लगने वाली लिप्स की खासी डिमांड है। ये रंग-बिरंगे फ्लॉवर कपड़े, प्लास्टिक और वेलवेट में मौजूद हैं। इन्हें अपनी पसंद के मुताबिक बंच बनाकर भी रखा जा सकता है। ये फ्लॉवर 80 रुपए से दो हजार रुपए की रेंज में मौजूद हैं। मार्केट में 200 से 500 रुपए तक फ्लॉवर की अधिक सेल है। इनके लिए मैटल, वुडन और प्लाई में स्टैंड भी बिक रहे हैं। वहीं सजावट के लिए लगने वाली 3 फुट की वंदनवार 90 से 200 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
इन तरीकों से सजा सकते हैं आशियाने को बेहतर
मुख्य द्वार की सजावट : घर का मुख्य द्वार आईना होता है। सबसे पहले मुख्य द्वार की सजावट ही लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ती है। दीपावली के मौके पर घर के मुख्य द्वार को फूलों से सजा सकते हैं। लंबे समय तक सजावट को बरकरार रखने के लिए आप आर्टिफिशल फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में एक से बढकऱ एक आकर्षक आर्टिफिशल फूल मिल रहे हैं।
लैंप्स और फूलों से दे घर को नया लुक
घर की सजावट में फूलों के साथ-साथ लैंप्स एक नया लुक देंगे। ऐसा करने से घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। ऑनलाइन के साथ-साथ आजकल मार्केट में बेहतरीन लैंप्स मिल रहे हैं। बजट के मुताबिक ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम तक के लिए आकर्षक लैंप्स का चुनाव कर सकते हैं।
रंग-बिरंगी लडिय़ां
घर की सभी खिड़कियों पर रंग-बिरंगी लडिय़ां लगाई जा सकती हैं। बेडरूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी आप इन लडिय़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप पूरे घर के दरवाजों को भी रंग-बिरंगी लडिय़ों से चमका सकते हैं। बाजार में कई प्रकार की लडिय़ां मौजूद हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो