जहर खाया , तीन पेज का सुसाइड नोट मिला
सुसाइड केस की जांच के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। बबलू के मुंह से झाग निकल रहा था। लाश के पास गिलास में घोल पड़ा था। पुलिस का कहना है उसने रात को जहर खाया है। बबलू अकेला रहता था, जहर खाने के बाद रात में उसकी हालत बिगडी होगी। कमरे में अकेला था इसलिए उसे बचाने की कोशिश नहीं हुई। वहीं तड़पकर उसने दम तोडा है। तलाशी में कमरे से 3 पेज का सुसाइड नोट मिला है।

धोखा दिया मौत की जिम्मेदार सजा दिलाना
कमरे से मिले सुसाइड नोट में बबलू ने लिखा था वह युवती से प्रेम करता है। उससे शादी करना चाहता था। 3 साल तक प्रेमिका उसे धोखा देती रही। वह शादी करेगी इस उम्मीद में उस पर 50 हजार रू खर्च कर चुका है। अब उसने शादी से मना कर दिया है। यह धोखा वह सहन नहीं कर सकता।। इसलिए सुसाइड कर रहा है। लेकिन उसकी मौत की जिम्मेदार युवती और उसका परिवार है। उसे सजा मिलना चाहिए। तब उसकी आत्मा को शांति मिलेगी।
दो दिन पुराना आवेदन भी मिला
सुसाइड नोट के अलावा पुलिस को कमरे में दो दिन पुरान आवेदन भी मिला है। इसे बबलू ने इंदरगंज थाने के नाम लिखाकर प्रेमिका को दगाबाज बताया और पुलिस से कहा प्रेमिका उसका पैसा हड़प गई है। मांगने पर पैसा नहीं लौटा रही है। पुलिस उसका पैसा वापस दिलवाए।

केस की जांच, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई
मिस्त्री के सुसाइड केस की जांच की जा रही है, तलाशी में सुसाइड नोट मिला है। कुछ बातें भी सामने आई है। उसने जो आवेदन दिया था, उसके बारे में भी पता किया जा रहा है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर की जाएगी।
सत्येन्द्र तोमर एएसपी पश्चिम सर्किल