scriptकन्या पूजन के बाद किया माता को विदा | devi ma poojan gwalior | Patrika News

कन्या पूजन के बाद किया माता को विदा

locationग्वालियरPublished: Oct 08, 2019 12:49:47 am

Submitted by:

Narendra Kuiya

– जगह-जगह हुए भंडारे

mata visarjan

navmi par sagartal par mata visrajan karte shradhalu

ग्वालियर. शारदीय नवरात्र का समापन नवमी के साथ रविवार को हो गया। नवमी की महापूजा के बाद घर-घर में कन्या भोज का आयोजन हुआ। इसके बाद ढोल-तासों के साथ देवी माता को विसर्जन के लिए ले जाया गया। वहीं नवरात्र के अंतिम दिन भी प्रमुख देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का जमावाड़ा देखा गया।
यहां किया विसर्जन
देवी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए प्रशासन ने सागर ताल को चिन्हित किया था। इसके चलते श्रद्धालुओं ने देवी प्रतिमाओं को यहां जाकर विसर्जित किया।
जगह-जगह हुए भंडारे
नवरात्र के अंतिम दिन भी शहर में कई जगहों पर भंडारों का आयोजन हुआ। दाल बाजार व्यापार समिति ने बाजार में भंडारा किया। इसमें करीब 15 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। बिरखा का बाड़ा, लोको शेड के सामने तानसेन रोड स्थित पीपल वाली माता पर नवमी के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। रमजान खान ने बताया कि भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
बंगाली समाज ने की महानवमी की पूजा
बंगाली सोशल एंड कल्चरल ऐसोसिएशन के दुर्गा पूजा महोत्सव में मानस भवन में फूलबाग पर महानवमी पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा के समक्ष पुष्पांजलि और सांध्य आरती में धुनंची नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में शाम को पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया परिवार के साथ मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो