ग्वालियर। जयेष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को धूमावती अमावस्या देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस दिन प्रदेश के दतिया जिले में स्थित मां धूमावती मंदिर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और यहां हजारों की संख्या में भक्त मां के दर्शन करते हैं। पंडित अविनाश शर्मा ने बताया कि अमावस्या के मौके पर यदि आप अपनी राशि अनुसार दान करेंगे तो आपको इसका विशेष फल प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि मां धूमावती जयंती पर जातक को राशि के अनुसार इन वस्तुओं का दान जरूर करना चाहिए।