बॉलीवुड सॉन्ग्स पर थिरके कदम
किडीज कॉर्नर स्कूल की खुशी सिंह, नीतेश पचौरी, तनिष्का, लक्ष्मी गुप्ता, अंशिका ने समूह गायन किया एवं भूमि गुप्ता, मानवी, दिव्यांशी, सोनाक्षी ने ग्रुप डांस एवं वंशिका सोनी, शालू ने सोलो डांस की प्रस्तुति दी। डीपीएस स्कूल की अदिति शर्मा, भव्या बूमा, कीर्ति सेठ, भाव्या ने ग्रुप डांस, सोना, क्षितिज सेठ ने गिटार, सिंगिंग, अपर्णा गुर्जर और राधा दुबे ने कराते की प्रस्तुति दी। तन्मय तिवारी ने देश में सहिष्णुता विषय पर स्पीच दी। वीर सिंह ने आजा नचले… सॉन्ग पर नृत्य किया। क्लेवर वर्गिस ने कैसी पहेली जिंदगानी… गाना गाया। मुस्कान मांझी ने मेंहदी लगाके रखना… पर नृत्य किया। योगेश कुमार ने खता तो जब होगी… पर गाना गाया। एकात्मता शर्मा ने महात्मा गांधी जयंती पर स्पीच दी।
पुरस्कार वितरण समारोह 31 को
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रुचि ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को 31 जनवरी को पुरुस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिली सक्सेना, रचना कुशवाह, साधना गोयल, सावित्री राजपूत, निधी शर्मा, दीपशिखा खरे, अलका बंसल, अनुराग, दीप्ति सांघी, कीर्ति आदि मौजूद रहे।