scriptदिन भर धूप के बाद बढ़ी गलन | din bhar dhup kr baad badi gallan | Patrika News
ग्वालियर

दिन भर धूप के बाद बढ़ी गलन

इसके चलते दिन भर लोगों को धूप से भी राहत नहीं मिल रही है। हालात यह हो गए है कि दिन में भी ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों के अंदर भी परेशान होते रहते है।

ग्वालियरJan 25, 2020 / 09:52 pm

Neeraj Chaturvedi

दिन भर धूप के बाद बढ़ी गलन

दिन भर धूप के बाद बढ़ी गलन

अधिकतम तापमान २२.४ और न्यूनतम ६.० डिग्री दर्ज
ग्वालियर. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर शहरी क्षेत्रों में लंबे समय बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते दिन भर लोगों को धूप से भी राहत नहीं मिल रही है। हालात यह हो गए है कि दिन में भी ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों के अंदर भी परेशान होते रहते है।
शनिवार को अधिकतम तापमान २२.४ और न्यूनतम ६.० डिग्री दर्ज किया गया।
कल से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि उत्तरी हवाओं के चलते रविवार को मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते २७ जनवरी से एक बार फिर से मौसम में कुछ बदलाव आने वाला है। इसके तहत हल्के बादलों के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
दिन और रात का तापमान हुआ कम
मौसम में आ रहे बदलाव के चलते इन दिनों दिन और रात का तापमान में बदलाव आ रहा है। शनिवार को एक ही दिन में दिन का तापमान .८ और रात का तामपान १.२ डिग्री कम हो गया ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो