script15 हजार में कोख में कत्ल करने वाली डॉक्टर गिरफ्तार | Doctor who killed in womb for 15 thousand arrested | Patrika News

15 हजार में कोख में कत्ल करने वाली डॉक्टर गिरफ्तार

locationग्वालियरPublished: Aug 11, 2022 06:54:20 pm

Submitted by:

Avdhesh Shrivastava

गर्भपात के लिए 15 हजार रुपए में सौदा करती डॉक्टर माला भटनागर को गिरफ्तार कर लिया।

15 हजार में कोख में कत्ल करने वाली डॉक्टर गिरफ्तार

15 हजार में कोख में कत्ल करने वाली डॉक्टर गिरफ्तार

ग्वालियर. पिटोंपार्क क्षेत्र के दिव्यांशी क्लीनिक में अवैध रूप से गर्भपात किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। जिसमें गर्भपात के लिए 15 हजार रुपए में सौदा करती डॉक्टर माला भटनागर को गिरफ्तार कर लिया। क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था, इसलिए उसे सील कर दिया गया। टीम को क्लीनिक में गर्भपात करने के सामान के साथ कुछ दवाएं भी मिली हैं। पूर्व में भी स्वास्थ्य विभाग इस अवैध क्लीनिक को बंद करने के आदेश कर चुका है।
दिव्यांशी क्लीनिक में अवैध रूप से गर्भपात किए जाने की जानकारी मिलने पर पीसीपीएनडीटी एक्ट की एक पूर्व सदस्य को डमी के रूप में क्लीनिक में भेजा गया। उनके साथ आरक्षक भी थे। महिला ने क्लीनिक में डॉ. माला भटनागर को दिखाया। महिला ने अपनी दो बेटियां होने का हवाला देकर गर्भपात कराने की बात कही। महिला डॉक्टर भटनागर से 15 हजार में सौदा पक्का हुआ। पैसों का लेनदेन को होता देख मौके पर मौजूद एएसपी मृगाखी डेका ने अपनी टीम के साथ महिला डॉक्टर को पकड़ लिया। डॉक्टर से चेकअप कराने के बाद महिला ने फीस के पांच सौ रुपए भी दिए। उस सीरियल नंबर का नोट भी मौके से बरामद किया। इसके साथ ही डॉक्टर का मोबाइल भी जब्त किया गया। कार्रवाई में पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के डॉ. प्रतीक दुबे शामिल रहे।
नहीं था रजिस्ट्रेशन
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में सीएमएचओ की टीम ने दस्तावेजों का परीक्षण किया, जिसमें क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं था, न ही एमपीपी में पंजीकृत पाया गया। इस आधार पर क्लीनिक सील किया गया।
कार्रवाई की जाएगी
अवैध गर्भपात की सूचना मिलने पर दिव्यांशी क्लीनिक पर छापा मारा गया। जहां से गर्भपात में इस्तेमाल करने वाला सामान मिला है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मृगाखी डेका, एएसपी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो