scriptइस त्योहार पर ऑन कॉल रहेंगे डॉक्टर… स्टाफ तक के अवकाश रद्द | Doctor will be on call on this festival | Patrika News

इस त्योहार पर ऑन कॉल रहेंगे डॉक्टर… स्टाफ तक के अवकाश रद्द

locationग्वालियरPublished: Oct 23, 2019 12:48:21 am

ग्वालियर. दीपावली पर जेएएच में हाईअलर्ट किया गया है। त्योहार पर पटाखों व अन्य कारणों से होने वाली दुर्घटनाओं में घायल होकर आने वाले लोगों को तत्काल उपचार मिल सके, इसलिए बर्न यूनिट, आई, कैजुअलिटी और ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

jah

इस त्योहार पर ऑन कॉल रहेंगे डॉक्टर… स्टाफ तक के अवकाश रद्द

ग्वालियर. दीपावली पर जेएएच में हाईअलर्ट किया गया है। त्योहार पर पटाखों व अन्य कारणों से होने वाली दुर्घटनाओं में घायल होकर आने वाले लोगों को तत्काल उपचार मिल सके, इसलिए बर्न यूनिट, आई, कैजुअलिटी और ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
जेएएच अधीक्षक डॉ.अशोक मिश्रा ने इसके आदेश जारी किए हैं। साथ ही चारों विभागों में पदस्थ डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश भी रद्द कर दिए हैं। यह आदेश 10 नवंबर तक जारी रहेगा।
सभी विभागों के एचओडी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी सीनियर डॉक्टरों के साथ जूनियर डॉक्टर ऑन कॉल रहेंगे। जरूरत के हिसाब से कभी भी किसी को बुलाया जा सकता है।
पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रहेंगी
छुट्टियों के दिनों में सभी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है। इन दिनों किसी भी मरीज को परेशानी न आए, इसके लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं।
दीपावली के लिए जेएएच में हाईअलर्ट कर दिया गया है। मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। यह अलर्ट १० नवंबर तक रहेगा।
डॉ .अशोक मिश्रा, अधीक्षक जेएएच
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो