script

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था बदहाल

locationग्वालियरPublished: Aug 26, 2019 01:52:53 am

शहर में निगम और कंपनी के बीच सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। गत वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की 59वीं रैंक आई थी लेकिन जिस तरह से गतिविधियां चल रही हैं उससे हालात बिगड़ सकते हैं।

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था बदहाल

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था बदहाल

ग्वालियर. शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। निगम और कंपनी के बीच में शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। निगम द्वारा पूरा ठीकरा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर रही कंपनी के सिर फोड़ दिया जाता है। वहीं कंपनी के अनुसार वह काम कर रही है और इसे बेहतर करने की कोशिश में है। लेकिन इसके बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं हो पा रही है। गत वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की 59वीं रैंक आई थी लेकिन जिस तरह से गतिविधियां चल रही हैं उससे हालात बिगड़ सकते हैं। इस पूरे मामले में पत्रिका एक्सपोज ने सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही ईको ग्रीन कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशीष शर्मा से बातचीत की।
? शहर में कंपनी कितने वार्डों में सफाई व्यवस्था संभाल रही है।
– हम 52 वार्डों में फिलहाल कचरा कलेक्शन कर रहे हैं।
? निगम ने 42 वार्डों की सूची दे दी क्या।
– नहीं अभी हमारे पास कोई सूची नहीं आई है। सूची मिलेगी तो उसके अनुसार कार्य करेंगेे।
? सफाई व्यवस्था बेहतर क्यों नहीं हो पा रही है
– कंपनी के पास काम करने की क्षमता है और हम बेहतर काम कर रहे हैं लेकिन कुछ हमारी मजबूरियां हैं। मई से हमारा 5 करोड़ के बिल पेंडिंग हैं, जिसके कारण कंपनी को घाटा हो रहा है। सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलाने के लिए फंड आना जरूरी है।
? निगम परिषद में एक महीने का समय दिया गया है कि कंपनी पूरे 66 वार्ड में कार्य करे, लेकिन अभी तक वार्डों की संख्या क्यों नहीं बढ़ाई
– हमें शासन स्तर से कुछ क्लीयरेंस चाहिए वह अभी तक हमें नहीं मिला है। सभी वार्डों में काम करने के लिए हमें और गाडियों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए इनवेस्टमेंट करना पड़ेगा लेकिन यह तभी होगा जब हमें क्लीयरेंस मिल जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो