script

दहेज का धंधा: अनपढ़ों से ज्यादा पढ़े लिखे लगा रहे दूल्हे की कीमत

locationग्वालियरPublished: Jun 08, 2023 06:32:44 pm

Submitted by:

Puneet Shriwastav

दूल्हों की कीमत लगाने का चलन बढ़ा है
दहेज की मांग पढ़े लिखे परिवारों में ज्यादा हो रही

dowry size according to rank

दहेज का धंधा: अनपढ़ों से ज्यादा पढ़े लिखे लगा रहे दूल्हे की कीमत

ग्वालियर. दूल्हों की कीमत लगाने का चलन बढ़ा है। दहेज की मांग पढ़े लिखे परिवारों में ज्यादा हो रही है। दूल्हों की कीमत उनकी नौकरी और पगार के हिसाब से तय हो रही है। सरकारी नौकरी और मल्टी नेशनल कंपनी वाले दूल्हों की ज्यादा कीमत लग रही है। पिछले 15 महीने में जिला पुलिस के सामने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के करीब 800 मामले आए हैं। इनमें पीड़ित परिवारों ने कहा मुंहमांगा दहेज देने के बाद भी उनके साथ धोखा हुआ है।
पद के मुताबिक दहेज का कद

दहेज शिकायतों का पुलंदा पुलिस के सामने लगातार बढ़ रहा है। इन मामलों को सुलझाने की कोशिश कर रहे पुलिस अधिकारी कहते हैं दूल्हे की नौकरी (पद) के हिसाब से दहेज की डिमांड है। कीमत 25 से 30 लाख तक लगाई जा रही है। सबसे ज्यादा शिकायतें मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वालों की आ रही हैं। ज्यादातर पीड़िताओं का कहना है शादी से पहले वर पक्ष ने बताया था लडक़ा मल्टीनेशनल कंपनी में विदेश या देश के बड़े शहर में पदस्थ है। माता पिता ने इस उम्मीद में वर पक्ष को मुंह मांगा दहेज दिया कि शादी के बाद बेटी भी दामाद के साथ रहेगी। लेकिन धोखा हो गया। पति शादी के लिए छुट्टी लेकर आया था। विवाह के बाद अकेला लौट गया। उन्हें सास ससुर की देखभाल के लिए छोड़ गया।
प्रताड़ना की शिकायतें

दहेज में पैसा और लक्जरी सामान की मांग का चलन शहर के साथ दहेज में भी बढ़ा है। पुलिस के सामने पिछले साल दहेज प्रताड़ना के 629 मामले आए थे। पिछले 4 महीने में 154 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। इसके अलावा पिछले दहेज लालचियों ने पिछले 15 महीने 39 महिलाओं की जान ली है।
पढ़े-लिखों की गिनती ज्यादा

महिला सुरक्षा डीएसपी हिना खां ने बताया दहेज की शिकायत लगभग हर दूसरे दिन सामने आती है। इनमें करीब 60 प्रतिशत पढ़े लिखे परिवार हैं। दहेज की वजह से परिवार नहीं टूटें इसलिए दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कराने का नियम है। लेकिन ज्यादातर मामलों में पीड़िता का परिवार तो काउंसलिंग में आता है, लेकिन वर पक्ष के लोग तो बात करने तक नहीं आते।
किसकी कितनी कीमत

मल्टी नेशनल कंपनी कर्मचारी- 25 से 30 लाख, लक्जरी कार, सामान और मंहगे होटल रिसार्ट में विवाह समारोह

डाक्टर- 20 से 25 लाख नकद, लक्जरी कार, सामान मनचाहे होटल में शादी
सीए – 10 से 15 लाख रूपए नकद, मनचाहा लक्जरी सामान

सरकारी कर्मचारी- 15 से 20 लाख रूपया नकद, डिमांड के मुताबिक चार पहिया वाहन, घरेलू सामान

ट्रेंडिंग वीडियो