ग्वालियर

सडक़ में गहरे गड्ढे से चोटिल हो रहे वाहन चालक

शहर के मुख्य मार्गों के अलावा कई सड़कों की हालत बदतर है। इन सड़कों पर गड्ढे इतने बड़े-बड़े हैं कि वाहन चालक हादसे के शिकार हो जाते हैं।

ग्वालियरDec 12, 2019 / 06:48 pm

राजेश श्रीवास्तव

सडक़ में गहरे गड्ढे से चोटिल हो रहे वाहन चालक

ग्वालियर. शहर में सडक़ों की हालत बदतर हो गई है। जहां से निकलो वहां सडक़ खुदी पड़ी है, बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सडक़ की खुदाई के बाद गड्ढों को सही तरीके से भरा नहीं जाता, इस कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही हाल चार शहर नाका रोड पर है, यहां सडक़ खुदी पड़ी है और गहरे गड्ढे हो रहे हैं। आए दिन ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढों में फं स रहे हैं। लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। दोपहिया वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
काफी व्यस्ततम है यह मार्ग

उपनगर ग्वालियर का चार शहर नाका काफी व्यस्ततम मार्ग है। दिनभर दोपहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहनों का आवागमन रहता है। वर्तमान में इस मार्ग की हालत बहुत खराब है। मंदिर के पास अमृत योजना के तहत रोड खोद दी गई है, इसके बाद वहां कीचड़ हो गया है। इस कारण दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। गत रोज दोपहिया वाहन चालक हजीरा की तरफ जा रहा था, इस कीचड़ भरी रोड से निकलते समय उसकी बाइक स्लिप हो गई और वह गिर पड़ा। इससे उसके पैर में काफी चोट आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 15 दिन से सडक़़ का यही हाल है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। नगर निगम के अधिकारी भी आए दिन यहां से निकलते हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।
ओवरलोड वाहनों पर किसी का ध्यान नहीं
सडक़ तो खराब है ही, इसके बाद ओवरलोड वाहन रोजाना यहां से निकलते हैं। वजन ज्यादा होने और सडक़ पर पानी होने से वाहनों के पहिये सडक़ पर धंस जाते हैं। यह ओवरलोड वाहन पुलिस के सामने से निकलते हैं, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें टोकने तक की जहमत नहीं उठाते।
कोई नहीं सुनता
-यहां से रोजाना ओवरलोड चार पहिया वाहन निकलते हैं जो खुदी पड़ी सडक़ पर फंस जाते हैं। इस कारण लोगों ंको निकलने के लिए रास्ता भी नहीं बचता। कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विनोद तोमर, स्थानीय निवासी
आए दिन होते हैं हादसे
-पिछले 15 दिन से सडक़ खुदी पड़ी है। आए दिन दोपहिया वाहन स्लिप हो रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन सडक़ जस की तस है।
सौरभ चौहान, स्थानीय निवासी

Home / Gwalior / सडक़ में गहरे गड्ढे से चोटिल हो रहे वाहन चालक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.