scriptआठ महीने में भी नहीं बन पाई सडक़, बारिश में बिगड़ेंगे हालात | due to the deteriorating weather conditions in eight months | Patrika News

आठ महीने में भी नहीं बन पाई सडक़, बारिश में बिगड़ेंगे हालात

locationग्वालियरPublished: May 25, 2019 07:12:10 pm

Submitted by:

Rahul rai

यहां सिर्फ गिट्टी बिछाकर छोड़ दी गई है, जिसके कारण वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं। मानसून आने में एक महीने का ही समय शेष है, अगर समय रहते निर्माण नहीं हुआ तो कार्य बंद हो जाएगा

dd nagar road,

आठ महीने में भी नहीं बन पाई सडक़, बारिश में बिगड़ेंगे हालात

ग्वालियर। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। डीडी नगर से यूनीपेच तक बनाई जा रही सडक़ का काम लंबे समय से अधूरा है। यहां सिर्फ गिट्टी बिछाकर छोड़ दी गई है, जिसके कारण वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं। मानसून आने में एक महीने का ही समय शेष है, अगर समय रहते निर्माण नहीं हुआ तो कार्य बंद हो जाएगा और लोगों को बारिश में और परेशानी बढ़ जाएगी।
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से ठीक पहले डीडी नगर से यूनीपेच फैक्ट्री तक सडक़ निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया था, लेकिन 8 महीने बाद भी सडक़ निर्माण का काम पूरा नहीं हो सका है। बीच में कई बार काम बंद हो गया।
अभी भी गिट्टी बिछाकर फिर काम बंद कर दिया गया है। गिट्टियों के कारण वाहन फिसल रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शहर में मानसून जून के आखिरी सप्ताह में आता है, ऐसे में सिर्फ एक महीना ही शेष है। अगर जल्द सडक़ का काम पूरा नहीं हुआ तो फिर बंद हो जाएगा। इसके बाद बारिश का मौसम खत्म होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। बारिश के दौरान सभी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंद रहता है।
पहले धूल से अब गिट्टी से परेशान
सडक़ निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है। पहले धूल के कारण लोग परेशान होते रहे और अब गिट्टी परेशान कर रही है। धूल से लोगों को जहां श्वास संबंधी समस्याएं हो रही हैं, वहीं गिट्टी के कारण वाहन फिसलकर गिर रहे हैं। 15 दिन से अधिक समय गिट्टी बिछे हो गया, लेकिन सडक़ नहीं बनाई जा रही। लेटलतीफी पर उठ चुके हैं सवालसडक़ निर्माण में लेटलतीफी का मामला पहले भी उठ चुका है। इसको लेकर अधिकारियों ने जल्द निर्माण पूर्ण करने के लिए कहा था, लेकिन काम में कोई तेजी नहीं आई, अभी भी काम बंद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो