ग्वालियर

Count Down of votng day: प्रत्याशियों की किस्मत कैद करने के लिए मशीनों का वितरण शुरू, देखें फोटो

Count Down of votng day: प्रत्याशियों की किस्मत कैद करने के लिए मशीनों का वितरण शुरू, देखें फोटो

ग्वालियरMay 11, 2019 / 01:17 pm

Gaurav Sen

Count Down of votng day: प्रत्याशियों की किस्मत कैद करने के लिए मशीनों का वितरण शुरू, देखें फोटो

ग्वालियर. लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को एमएलबी कॉलेज परिसर में मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण शुरू हो गया है। इस दौरान अव्यवस्था होने से अधिकारी-कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा। जो लोग सुबह समय से पहुंच गए थे, उन्हें अचलेश्वर मंदिर की तरफ का गेट खुला नहीं मिला। मतदानकर्मियों को गेट लांघकर अंदर जाना पड़ा। जब इसकी खबर फैली तब यह गेट खोला गया था। इसके अलावा सामग्री लेने के लिए महिला कर्मियों की अलग से लाइन न होने पर कुछ महिलाओं ने शिकायत की। कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानी पीठासीन अधिकारियों को ढूंढने में हुई। विधानसभा के एआरओ ने मतदान कर्मचारियों की हाजिरी भी ली। इसी क्र म में शनिवार को भी मतदान सामग्री

का वितरण जारी रहा। सामग्री लेने पहुंचे अधिकारी व कर्मचारियों का धूप में बुरा हाल हो गया है। सामग्री अलॉट होने के बाद उन्हें अपने साथ ले जाने में महिला कर्मचारियों को काफी समस्या हो रही है। धूप अधिक होने के कारण सभी की हालत बुरी है।
शुक्रवार को 1727 मतदान दलों को 130 आयटम से भरा बैग वितरित करने का काम शुरू किया गया था। सामग्री के साथ चेकलिस्ट भी दी गई। सामग्री वितरण के बाद सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शनिवार को सुबह 7.30 बजे एमएलबी परिसर में बुलाया गया है। इसके बाद दलों को सुबह 8 बजे से ईवीएम-वीवीपैट, प्रमाणपत्र, मतदाता पर्ची आदि देने के साथ मतदान केन्द्रों की जानकारी देकर रवाना किया जाएगा।

ड्यूटी निरस्त कराने भटकते रहे कर्मचारी : मतदान सामग्री वितरण के साथ ही कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी प्रमाणपत्र भी दिए गए। जो कर्मचारी बीमार थे, या जिनके शरीर में कहीं फ्रैक्चर था, वे ड्यूटी कैंसिल कराने के लिए एमएलबी कॉलेज में अधिकारियों की मिन्नतें करते रहे, लेकिन किसी अधिकारी ने उनकी नहीं सुनी। सभी को एक ही जवाब दिया गया कि चुनाव बाद बात करेंगे। इस दौरान कुछ अधिकारी-कर्मचारियों ने जुगाड़ कर अपनी ड्यूटी निरस्त भी कराई।

बहुतों को नहीं मिले पीठासीन
सामग्री ले रहे कर्मचारियों की हाजिरी लेते समय एआरओ पूरे दल को बुला रहे थे। अधिकतर दलों के सदस्य अपने पीठासीन अधिकारियों को ढूंढते रहे, महिलाएं सबसे अधिक परेशान रहीं। जो कर्मचारी बाहर से आए थे, उन्हें बस सहित अन्य सवारी वाहन ढूंढने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आज भी अगर वाहन नहीं मिले तो बहुत से कर्मचारी समय पर एमएलबी परिसर नहीं पहुंच पाएंगे।

बसों ने भेजा गया
पोलिंग बूथ पर आने-जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। एमएलबी कॉलेज परिसर में यह बसे खड़ी हुई हैं। जिनमें बैठकर कर्मचारी अपने पोलिंग बूथों पर पहुंचेंगे।

Hindi News / Gwalior / Count Down of votng day: प्रत्याशियों की किस्मत कैद करने के लिए मशीनों का वितरण शुरू, देखें फोटो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.