scriptसुबह 5 बजे आ गए मंत्रीजी, दरवाजा खटखटाकर जगाया और पूछी ये बात… | Energy Minister Pradyuman Singh Tomar reached people's house at 5 am | Patrika News

सुबह 5 बजे आ गए मंत्रीजी, दरवाजा खटखटाकर जगाया और पूछी ये बात…

locationग्वालियरPublished: May 25, 2022 07:09:06 pm

Submitted by:

deepak deewan

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सुबह 5 बजे पहुंचे लोगों के घर

tomar_p.png

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर बुधवार को सुबह पांच बजे लक्ष्मण तलैया पहुंच गए। उस समय अधिकांश लाेग अपने—अपने घराें में साे रहे थे। उन्हाेंने लाेगाें काे दरवाजा खटखटाकर जगाया. लाेगाें ने आंख मलते हुए जैसे ही दरवाजा खाेला, सामने मंत्रीजी काे खड़ा देख हैरान रह गए। मंत्रीजी ने लाेगाें से पूछा कि आपके घर राेज पानी आता है या नहीं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने डोर टू डोर जाकर आमजनों से पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। खास बात यह है कि उन्होंने नंगे पांव चलकर निरीक्षण किया.

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर लक्ष्मण तलैया इलाके में निरीक्षण करने सुबह से जा पहुंचे। उन्होंने बहते हुए नलाें में टाेटियां लगाईं। इसके बाद लाेगाें के घर जाकर दरवाजा खटखटाकर और डोरवेल बजाकर जगाया. खास बात यह है कि ऊर्जा मंत्री बुधवार को सुबह ही भोपाल से ग्वालियर पहुंचे थे। इसके बाद वे वार्ड 33 में लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने लक्ष्मण तलेया क्षेत्र के वार्ड 33 में व्यापक निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने पेयजल व्यवस्था के साथ ही यहां बिजली व्यवस्था, सीवर, सड़क, सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया. डोर टू डोर जाकर आमजन के घर डोर वेल बजाकर लोगों से पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने गंदगी देखकर अधिकारियों को फटकार भी लगाई. उन्होंने कहा कि सफाई प्रतिदिन होनी चाहिए।

अब आमजन की समस्याओं का निराकरण इसी प्रकार किया जाएगा- इस दाैरान पत्रकाराें से चर्चा में उन्होंने कहा कि अब आमजन की समस्याओं का निराकरण इसी प्रकार किया जाएगा। समस्याओं का निराकरण कार्यालय में बैठकर नही किया जा सकता है। इसके लिए उनके द्वार पर ही जाना पड़ता है, तभी समस्याओं का निराकरण सही तरीके से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों से संवाद कर मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों काे जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो