7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुजुर्ग महिला के घर के दरवाजे पर बैठकर खाना खाते दिखे ऊर्जा मंत्री, Video Viral

Minister Pradyuman Singh Tomar Video : फिर अलग अंदाज में नजर आए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर। बुजुर्ग महिला के घर के दरवाजे पर बैठकर किया भोजन। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मंत्री का भोजन करते वीडियो। जलभराव वाले क्षेत्रों का करने पहुंचे थे निरीक्षण।

2 min read
Google source verification
Pradyuman Singh Tomar

Minister Pradyuman Singh Tomar Video : अपने कामों के साथ साथ अलग अंदाज के लिए प्रदेशभर में खास पहचान रखने वाले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अलग अंदाज़ में नजर आए है। इसी के चलते एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर सुर्कियां बटोर रहे हैं। दरअसल, ग्वालियर में हुई भारी बारिश के बाद जलभराव के हालातों का जायजा लेने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंचे मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोम इस बार एक बुजुर्ग महिला के घर के दरवाजे पर बैठकर भोजन करते नजर आए। ऊर्जा मंत्री को इस अंदाज में देखकर इलाक में लोगों की भीड़ लग गई। लोग अपने अपने मोबाइल फोन से मंत्री जी के वीडियो बनाने लगे। इन्हीं में से कुछ वीडियोज अब सोशल मीजिया पर वायरल हो रहे हैं।

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लोगों की समस्याओं को जाना। इसके लिए उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। यहां उन्होंने न सिर्फ लोगों की समस्याओं को सुना बल्कि ऑन द स्पॉट उनका निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

बुजुर्ग महिला के दर पर बैठकर मंत्री ने किया भोजन

इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बुजुर्ग महिला के दरवाजे पर बैठ गए। यहां उन्होंने बुजुर्ग महिला से न सिर्फ उसकी समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद उसी से रोटी मांगकर दरवाजे पर बैठकर ही भोजन किया। ऊर्जा मंत्री की डिमांड पर घर के भीतर से एक रोटी के साथ सब्जी दी गई। इसपर बुजुर्ग महिला ने अंदर सवाल किया कि आखिर मंत्री जी को एक ही रोटी क्यों दी। इसपर मंत्री जी ने तपाक से जवाब दिया कि उन्होंने ही एक रोटी का आग्रह किया था। वो सिर्फ एक रोटी ही खाएंगे। फिलहाल, इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- BMW कार ने स्कूटी से जा रही युवतियों को रौंदा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल, 2 युवतियों की मौत

महिला को पहुंचाया अस्पताल

मंत्री तोमर को बुजुर्ग महिला से चर्चा के दौरान जब पता चला कि वह महिला अस्वस्थ है। उन्होंने अपने अधीनस्थों को उस महिला को तुरंत सिविल अस्पताल हजीरा ले जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- पीएम आवास की किस्त मिली तो घर बनाने लगे आदिवासी परिवार, अब भारी बारिश में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर, जाने कारण

सावित्री पाल के घर भोजन किया

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड 7 में निरीक्षण के दौरान इन्दिरा नगर और पीएचई कालोनी में जलभराव की स्थिति के बाद प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों को और तेज करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवर चेम्बर की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है, इसमें तुरन्त सुधार कर ओवर फ्लो हो रहे सीवर चेम्बरों की सफाई कराएं। उन्होंने पीएचई कॉलोनी स्थित सीवर प्लांट पंप हाउस का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने वैश्य वाली गली में रहने वाली सावित्री पाल के घर भोजन किया।