scriptचुनावी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या, दहशत में लोग | ex sarpanch husband shot dead in election revenge | Patrika News

चुनावी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या, दहशत में लोग

locationग्वालियरPublished: Dec 23, 2017 06:20:48 pm

Submitted by:

shyamendra parihar

ग्राम पंचायत नोनेर की पूर्व सरपंच के पति की चुनावी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिगना थाना क्षेत्र के नोनेर गांव की है।

election revenge, ex sarpanch husband shot dead, man shot dead, murder, political murder, crime news, gwalior news, datia news in hindi, mp news

ग्वालियर/दतिया। ग्राम पंचायत नोनेर की पूर्व सरपंच के पति की चुनावी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिगना थाना क्षेत्र के नोनेर गांव की है। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

12 घंटे पहले कुछ ऐसे गायब हुई थी नाबालिग, रात भर लोग ढ़ूंढते रहे फिर सुबह बस्ती के बीच मिली लाश

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नोनेर गांव निवासी व पूर्व सरपंच विनोद राजे का पति अजयपाल सिंह (40) पुत्र डॉ. प्रतिपाल सिंह परमार अपने परिवार समेत दतिया के मुडिय़न का कुआं इलाके में किराए से रहता था। शुक्रवार की शाम अजय दतिया से बाइक द्वारा करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव पहुंचा।

 

MP के इस शहर में साल भर में हुईं डेढ़ करोड़ रुपए की बाइक चोरी, अन्य राज्यों से भी आती हैं चोरी की बाइक्स

घर पहुंचने से पहलेे ही गांव के बुंदेला परिवार के रविन्द्र ,अरविंद ,माधव, उदयभान ,जितेन्द्र, बृजेन्द्र व संदीप ने उनका पीछा किया। जैसे ही अजय अपने घर के पास पहुंचा कि आरोपियों ने बाइक रोककर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मना करने पर अरविंद बुंदेला ने 12 बोर की बंदूक से अजय में पीछे की ओर से गोली मार दी। गोली कंधे से होते हुए सीने में जा लगी। अन्य आरोपियों ने भी कट्टे से फायर किए।

इससे पहले कि घायल अवस्था में अजय का इलाज शुरू होता रास्ते में ही मौत हो गई। जिगना थाना प्रभारी विनीत तिवारी के मुताबिक पिछले सरपंची के चुनाव में विनोद राजे के विरोध में विमला नाम की महिला भी चुनाव मैदान में थी। तभी आरोपीगण उसके समर्थक थे। पर विमला की चुनाव में हार हो गई और रंजिश शुरू हो गई। पुलिस ने फिलहाल सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो