scriptअभी पूरी जनवरी झेलनी पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर से हाल बेहाल | face severe cold, due to cold wave mp weather update imd Bhopal Gwalio | Patrika News
ग्वालियर

अभी पूरी जनवरी झेलनी पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर से हाल बेहाल

दिन में धूप निकलने से मिली थोड़ी सी राहत, शाम होते ही चलने लगती है शीतलहर

ग्वालियरJan 29, 2022 / 01:59 pm

Hitendra Sharma

imd_gwalior.png

ग्वालियर. अंचल में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से तेज सर्दी झेल रहे लोगों को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलने लगी है। फिर भी ळाम होते ही शीत लहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।

शुक्रवार रात को न्यूनतम पार 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, इससे घरों के अंदर भी ठंड से लोग कांप रहे थे। आगे भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा और एक फरवरी के बाद इसमें राहत मिलने लगेगी। 30 जनवरी को नया चक्रवात बनने से हवा का रूख बदलेगा और इससे कंपकंपा देने वाली ठंड से राहत मिल सकती है।

आज भी मौसम सर्द रहेगा
मौसम विशेषज्ञ सीके उपाध्याय ने बताया कि शनिवार 29 जनवरी को भी सर्दी बनी रहेगी। वहीं 29 जनवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इससे हवाओं में परिवर्तन होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी। 30 जनवरी को इससे थोड़ी राहत मिलेगी। दो फरवरी के बाद फिर से एक सिस्टम बन रहा है, पर यह कमजोर रहेगा। इसके बाद शीत लहर में कमी होती चली जाएगी।

ग्वालियर में न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री था जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। सुबह साढ़े पांच बजे पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस सुबह साढ़े आठ बजे पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस, दोपहर साढ़े ग्यारह बजे पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस, दोपहर ढ़ाई बजे पारा 22 डिग्री सेल्सियस और शाम साढ़े पांच बजे पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 80 फीसदी रही, जो कि सामान्य से छह फीसदी अधिक थी।

वही अगर प्रदेश के मौसम की बात करें तो मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में शीतलहर की संभावना व्यक्त की है शनिवार रात को पचमढ़ी में पारा जीरो डिग्री होने की खबर है। कई पर्यटकों के वाहनों पर भी बरफ की चादर जम गई थी। पचमढ़ी हिलस्टेशन का तापमान 0.4 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं उमरिया और नौगांव जिले में पारा 3 डिग्री से. दर्ज किया गया।

प्रदेश के रीवा, उमरिया, बालाघाट, जबलपुर, छंदवाड़ा, छतरपुर, बैतूल, रायसेन, खंडवा, खरगौन एवं रतलाम जिलों में शीतल लहर चलने की संभावना है। जबकि बालाघाट, सीधी, बैतूल, खंडवा,उज्जैन, रतलाम एवं दमोह जिलों में शीतल दिन रहने की संभावना है। मौसमविभाग के मुताबिक यह स्थिति अगले 24 घंटों के लिए हो सकती है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x87duj2
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो