scriptFACEBOOK ने मिलाया इस मां को अपने बिछड़े बच्चों से, यूं रहा गुजरात से M.P का सफर | facebook help a missing woman in finding her family | Patrika News

FACEBOOK ने मिलाया इस मां को अपने बिछड़े बच्चों से, यूं रहा गुजरात से M.P का सफर

locationग्वालियरPublished: Sep 11, 2018 02:09:09 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

FACEBOOK ने मिलाया इस मां को अपने बिछड़े बच्चों से, यूं रहा गुजरात से M.P का सफर

woman foundfacebook help a missing woman in finding her family

FACEBOOK ने मिलाया इस मां को अपने बिछड़े बच्चों से, यूं रहा गुजरात से M.P का सफर

पिंटू गोयल@श्योपुर/ढोढर…

फेसबुक ने आठ माह पहले परिवार से बिछड़ी एक महिला को मिला दिया। जनपद सदस्य सुमेर सिंह जादौन द्वारा फेसबुक पर आधार कार्ड सहित महिला की जानकारी अपलोड करने पर रेखा बाई गांव पहुंच सकी। फेसबुक पर अपलोड पोस्ट को श्रृद्धा पुर्नमिलन फाउंडेशन मुम्बई की टीम ने देखा और रेखा के परिजनों से फोन पर संपर्क किया। रेखा के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसे गांव पहुंचाया गया।

BREKING NEWS: थाने से भागने की फिराक में पुलिस कर्मियों पर किया जानलेवा हमला, वीडियो देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे

यह मामला बगदिया ग्राम पचांयत के शेड़ के सहराने का है। शेड़ के सहराने का आदिवासी परिवार आठ माह पहले गुजरात में मजदूरी करने गया था। जब यह लोग मजदूरी कर गांव वापस आ रहे तभी रेखा बाई गुम हो गई थी। रेखा मानसिक रूप स बीमार थी। परिवार के लोगों ने रेखा को खोजने काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिली। गांव वापस आने के बाद जनपद सदस्य सुमेर सिहं जादौन ने एक पोस्ट फेसबुक पर आधार कार्ड सहित डाली। जिसे श्रृद्धा पुर्नमिलन फाउंडेशन मुम्बई की टीम ने देखा और फेसबुक पोस्ट पर डले फोन नम्बर पर सम्पर्क किया। रविवार को महिला अपने परिवार से मिली, तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
BREKING NEWS: म.प्र पुलिस के इस थाना प्रभारी पर हुआ लूट-डकैती का मामला दर्ज, जाना जाता है अपने सिंघम स्टाइल के लिए

गुजरात के मेंटल हॉस्पिटल में चला था इलाज
श्रृद्धा पुर्नमिलन फाउंडेशन मुम्बई की टीम ने बताया की गुम महिला को किसी ने गुजरात के भुज मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां उसका इलाज चला, जब रेखा ठीक हो गई, तो अस्पताल से हमें सुपुर्द कर दिया गया। हमने महिला से पूछताछ कि लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद हमने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए पता लगा।

ट्रेंडिंग वीडियो