scriptटैक्स में छूट से गुलजार हुआ मेला, छह दिन में ही बिके 1117 वाहन | Fair exempted from tax exemption, 1117 vehicles sold in six days | Patrika News

टैक्स में छूट से गुलजार हुआ मेला, छह दिन में ही बिके 1117 वाहन

locationग्वालियरPublished: Jan 07, 2020 01:22:31 am

Submitted by:

Rahul rai

छह दिन में ही 640 चार पहिया वाहनों की बिक्री हो चुकी है। अब तक कुल 1117 वाहन परिवहन विभाग में पंजीकृत हुए हैं।
 

टैक्स में छूट से गुलजार हुआ मेला, छह दिन में ही बिके 1117 वाहन

टैक्स में छूट से गुलजार हुआ मेला, छह दिन में ही बिके 1117 वाहन

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में छूट से ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां दो पहिया वाहनों से अधिक चार पहिया वाहनों की मांग है। छह दिन में ही 640 चार पहिया वाहनों की बिक्री हो चुकी है। अब तक कुल 1117 वाहन परिवहन विभाग में पंजीकृत हुए हैं।
ग्वालियर व्यापार मेले में सबसे ज्यादा भीड़ ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखी जा रही है। यहां लोग दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और भारी वाहनों की खरीद कर रहे हैं। यहां वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए परिवहन विभाग की ओर से भी स्टॉल लगाया गया है, जिससे वाहन खरीद पर तत्काल कागजी कार्रवाई भी की जा रही है।
इतने वाहन बिके
परिवहन विभाग के मुताबिक 1 जनवरी से 6 जनवरी तक बेचे गए वाहनों में सबसे अधिक चार पहिया वाहन बिके हैं, जिनकी संख्या 640 रही। इसके बाद स्कूटर की डिमांड हैं। अब तक 198 स्कूटर बिक चुके हैं। तीसरे नंबर पर मोटर साइकिल हैं, जिनकी संख्या 161 है। ऑटो रिक्शा-51, ऑटो रिक्शा गुड्स-6, ओमनी बस-9, मोपेड-5, पिकअप वैन-35, मैक्सी केप-4, डीलक्स टैक्सी-1, गुड ट्रक- 7 है। इस तरह अब तक 1117 वाहनों का पंजीयन परिवहन विभाग में किया गया।
छूट से अधिक बिक रहे
मेले में टैक्स में छूट मिलने से अधिक वाहन बिक रहे हैं। पिछले साल दो पहिया वाहनों के पंजीयन ज्यादा हुए, इस बार चार पहिया के पंजीयन ज्यादा हो रहे हैं।
डॉ.एमपीसिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो