script

नादानों को रैली ले गया मौहल्ले का नेता गाडी पलटी, एक की मौत

locationग्वालियरPublished: Jan 25, 2021 01:53:49 am

Submitted by:

Puneet Shriwastav

मृतक का शव सडक पर रखकर परिजन ने लगाया जाम

complaint of the victim's family, a case of kidnapping has been registered

नादानों को रैली ले गया मौहल्ले का नेता गाडी पलटी, एक की मौत

ग्वालियर। दो दिन पहले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी की स्वागत रैली में जाते समय गाडी पलटने से घायल नादान ने रविवार को दम तोड दिया। उसकी मौत से परिजन ने गुस्सा होकर लडके का शव चौहान प्याउ पर रखकर जाम लगा दिया।
उनका कहना था कि उनके नादान बेटे का राजनीति से कोई लेनादेना नहीं था। उसे और मौहल्ले के 8-10 लडकों को भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष घुरैया जबरिया अपने साथ ले गया था।

इंद्रमणि नगर के पास गाडी पलटने से यह सभी घायल हुए थे। दो दिन तक जिदंगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को उनके बेटे ने दम तोड दिया। आशुतोष घुरैया पर जबरिया रैली में ले जाने का केस दर्ज किया जाए। इसके अलावा पीडित परिवार की गुजर बसर का इंतजाम भी हो।
चौहान प्याउ पर रविवार को आदित्य बघेल का शव रखकर उसके परिजन और पडोसियों ने जाम लगा दिया, रास्ता बंद होने से बाजार में अफरा तफरी मच गई।
पुलिस रास्ता खुलवाने पहुंची तो जाम लगाने वालों ने रास्ता खोलने से साफ मना कर दिया। अविनाश बघेल ने पुलिस को बताया 22 जनवरी को भाजपा के उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ग्वालियर आए थे।

उनके स्वागत में रैली थी। बस्ती में रहने वाला आशुतोष घुरैया भाजपा कार्यकता है। वह भी रैली में चलने के लिए लोगों को इक्टठा कर रहा था। कोई तैयार नहीं था।
बेटा आदित्य बघेल १७ और उसके हमउम्र दोस्त बजरिया में शीतला मंदिर के पास खेल रहे थे। आशुतोष उन सबको बहलाकर चार पहिया गाडी में बेठाकर ले गया। इंद्रमणि नगर के पास गाडी पलट गई।
उसमें बैठे सभी लडके घायल हो गए। इनमें 8 को गहरी चोटें आई थी। बाकी मामूली चोटिल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया था। दो दिन बाद बेटे आदित्य की मौत हो गई।
हमारा सहारा छीना, केस दर्ज करो
आविनाश बघेल का कहना था वह पेशे से ऑटो चालक हैं। आदित्य इकलौता बेटा था। उसका राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं था। उसे आशुतोष घुरैया उसका दोस्त सोनू जाटव और बल्लू गुमराह कर ले गए थे।
उसकी मौत के लिए यही लोग जिम्मेदार हैं। बेटे की मौत से उनका घर उजड गया है। इन लागों पर बेटे को मारने का केस दर्ज किया जाए। तब ही उसका शव उठाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो